एजुकेशन
यूपी पॉलिटेक्निक JEECUP का रिजल्ट जारी हो चुका है, यूपी के पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन पाने के इच्छुक जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर इन आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...
UP Polytechnic JEECUP Result 2025: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, यूपी (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करना होगा.
JEECUP ने 5 जून से 13 जून 2025 तक एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया था. इसके बाद एंट्रेंस एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की जारी की गई और उम्मीदवारों के लिए 15 जून तक ऑब्जेक्शन विंडो खोली गई. आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का प्रोसेसिंग फीस देना था. अगर उम्मीदवार के दावे सही पाए गए तो उनका यह शुल्क भी वापस कर दिया गया.
कट-ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक नंबर पाने वाले उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा और वे ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. जेईईसीयूपी काउंसलिंग प्रोग्राम और नियम बाद में शेयर किए जाएंगे.
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने UPJEE रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
1. ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
2. होम पेज पर UPJEE Polytechnic Rank Card 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
3. लॉग इन करने के लिए अपने डिटेल्स एंटर करें और सबमिट करें.
4. आपका UPJEE Rank Card आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5. अपना रैंक कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें.
UPJEE (P) उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक स्टेट लेवल की परीक्षा है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को JEECUP की ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.