एजुकेशन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. जानें इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स...
UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है. इसमें सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए कुल 4543 वैकेंसी की घोषणा की गई है. यूपी पुलिस एसआई का डिटेल्ड नोटिफिकेशन भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक ऑफिशियल तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.
यूपीपीआरपीबी ने ट्वीट कर लिखा, 'उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के कुल 4543 पदों पर भर्ती हेतु OTR की प्रक्रिया प्रचलित है, जिसमें ढाई लाख से अधिक संभावित उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करा लिया है. उक्त पदों के ऑनलाइन आवेदन हेतु विज्ञप्ति का प्रकाशन इसी सप्ताह में किया जाएगा. विस्तृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in का अवलोकन करें.'
इच्छुक उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जैसे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा. आगे हम आपको सभी पात्रता मानदंडों के बारे में बताएंगे, हालांकि वास्तविक पात्रता मानदंड ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ के साथ जारी किए जाएंगे.
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक.
आयु सीमा: 21 से 28 साल (आरक्षित कैटिगरी के लिए आयु में छूट लागू है).
राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक होना चाहिए.
उम्मीदवारों को शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा जैसे:
ऊंचाई: 168 सेमी (पुरुष), 152 सेमी (महिला)
छाती: पुरुषों के लिए 79 सेमी (बिना फुलाए) और 84 सेमी (फुलाकर)
दौड़: 28 मिनट में 4.8 किमी (पुरुष), 16 मिनट में 2.4 किमी (महिला)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.