Advertisement

UP Police Admit Card 2024: 30 अगस्त की परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड

30 अगस्त को होने वाले यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
 UP Police Admit Card 2024: 30 अगस्त की परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड

UPPRPB 2023 Result (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

UP Police Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 30 अगस्त को होने वाले कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. 31 अगस्त को होने वाले एग्जाम का एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

निष्पक्ष परीक्षा के लिए उठाए जा रहे कड़े कदम
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 60244 वैकेंसी को भरा जाना है. यह परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हुई थीं और 31 अगस्त तक जारी रहेगी. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 67 जिलों के 1174 एग्जाम सेंटर्स में दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. बोर्ड ने निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए हैं.

यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले ही लीक? STF ने हिरासत में लिए महिला कांस्टेबल समेत 4 लोग

कुल 48,17,441 कैंडिडेट्स ने किया था आवेदन
एग्जाम के पहले दिन पहली शिफ्ट के लिए कुल 4,09,720 उम्मीदवारों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था जिनमें से 3,21,265 परीक्षा सेंटर में एग्जाम देने पहुंचे थे. दूसरी शिफ्ट के लिए 4,09,880 एडमिट कार्ड डाउनलोड किए गए जिसमें से 3,27,167 उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में पहुंचे थे.

बता दें कुल 48,17,441 कैंडिडेट्स से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है. पेपर लीक के आरोपों के बाद फरवरी में हुई परीक्षा रद्द कर दी गई थी और अब फिर से यह भर्ती अभियान शुरू किया गया है.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement