Advertisement

UP ITI Result 2026 हुआ scvtup.in पर जारी, यहां चेक करें NCVT मार्क्स और SCVT एडमिशन से जुड़ी सारी डिटेल्स

यूपी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए यूपी आईटीआई रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है. scvtup.in पर जाकर आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
UP ITI Result 2026 हुआ scvtup.in पर जारी, यहां चेक करें NCVT मार्क्स और SCVT एडमिशन से जुड़ी सारी डिटेल्स

यूपी आईटीआई एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी. (Image: Official Website screengrab)

Add DNA as a Preferred Source
  • NCVT और SCVT एग्जाम के लिए जारी हुआ यूपी आईटीआई का रिजल्ट
  • स्किल इंडिया डिजिटल हब पर जाकर चेक कर सकते हैं नतीजे
  • 10वीं कक्षा की मेरिट के हिसाब से होंगे फ्रेश एडमिशन
  • न्यू एडमिशन के लिए 11 जुलाई से 7 अगस्त 2026 के बीच करना था अप्लाई

UP ITI Result 2026: यूपी के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए यूपी आईटीआई रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है. जो उम्मीदवार फर्स्ट ईयर, सेकेंड ईयर और शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट एग्जाम में शामिल हुए थे, वे  अपने मार्क्स ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं. डायरक्ट्रेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग ने CTS 2026 (क्राफ्टमैन ट्रेनिग स्कीम) मेन एग्जाम का रिजल्ट जारी करने के लिए 10 अगस्त की तारीख निर्धारित की थी. नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स स्किल इंडिया डिजिटल हब पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. 

यह रिजल्ट ट्रेनी कैंडिडेट्स के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इससे उनकी परफॉर्मेंस का पता चलता है और वे अपनी ट्रेनिंग या करियर के अगले चरण के लिए आगे की प्लानिंग कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश के आईआईटी इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन की प्रक्रिया एग्जाम रिजल्ट प्रक्रिया से अलग है. इन इंस्टीट्यूट में नए एडमिशन किसी एंट्रेंस एग्जाम की जगह 10वीं कक्षा के मेरिट के हिसाब से होंगे.  जिन कैंडिडेट्स ने 11 जुलाई से 7 अगस्त 2026 के बीच आवेदन किया था, उन्हें अब जल्द ही जारी होने वाली मेरिट लिस्ट और सीट एलोकेशन शेड्यूल पर नजर बनाकर रखनी चाहिए. 

UP ITI Result 2026: कैसे चेक करें NCVT ITI के मार्क्स?

उम्मीदवार NCVT MIS ITI एग्जाम के नंबर चेक करने के लिए dgt.skillindiadigital.gov.in पर जाकर स्किल इंडिया डिजिटल हब को विजिट कर सकते हैं. यहां उन्हें रिजल्ट या CTS AITT मेन्स एग्जाम 2026 रिजल्ट लिंक को सिलेक्ट करना होगा. इसके बाद उन्हें अपने परमानेंट रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के साथ जन्मतिथि एंटर करके डिटेल्स सबमिट करने होंगे. ऑथेंटिकेशन के बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर नतीजे दिखाई देंगे. उम्मीदवार इसे चेक करके भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसकी डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं. 

UP ITI Result 2026: SCVTUP एडमिशन मेरिट लिस्ट और शेड्यूल

आवेदन की तारीख- 11 जुलाई से 7 अगस्त 2026
पहली मेरिट लिस्ट- अगस्त के मध्य में
राउंड 1 वेरिफिकेशन- 4-5 दिनों के अंदर
दूसरी मेरिट लिस्ट- अगस्त के आखिरी हफ्ते में
तीसरी मेरिट लिस्ट- सितंबर 2026
चौथा राउंड- 1 सितंबर 2026

UP ITI Result 2026: उत्तर प्रदेश में हैं कितने आईटीआई?

उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सरकारी और करीब 2,900 प्राइवेट आईटीआई हैं. इनमें करीब 50 लाख तक सीटें हैं और 80 से ज्यादा इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड्स मौजूद हैं. सामान्य और ओबीसी कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित थे. वहीं, एससी और एसटी कैंडिडेट्स के लिए यह शुल्क 150 रुपये थे. सरकारी आईटीआई की ट्यूशन फीस हर महीने 40 रुपये है और इसके अलावा उम्मीदवारों को 300 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा करनी होगी जिसे बाद में वापस कर दिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है. 

UP ITI Result 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement