Advertisement

UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी होमगार्ड की आंसर की जारी, जानें सिलेक्शन के लिए अभी कौन-से पड़ाव बाकी

UP Home Guard Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट डाउनलोड करें उत्तर कुंजी...

UP Home Guard Answer Key 2026: यूपी होमगार्ड की आंसर की जारी, जानें सिलेक्शन के लिए अभी कौन-से पड़ाव बाकी

UP Home Guard Answer Key 2026 (Image Credit: Canva)

Add DNA as a Preferred Source

UP Home Guard Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर की की मदद से नंबरों को कैलकुलेट किया जा सकता है. उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और आंसर शीट नंबर की मदद से आंसर की को चेक करना होगा. अगर आपको किसी सवाल में दिक्कत नजर आती है तो आप hgupexam2025.com/hg2025questionobjections/Login.aspx पर जाकर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं. इसके लिए 10 मई तक चुनौती दी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें- चंद्रनाथ रथ ने इंडियन एयरफोर्स से कैसे की थी राजनीति में एंट्री? जानें सुवेंदु अधिकारी के PA का अब तक का करियर

UP Home Guard Answer Key 2026: कैसे चेक करें यूपी होमगार्ड की आंसर की?

यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा की आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले यूपीपीआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- यहां UP Home Guard Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपनी एग्जाम शिफ्ट और पेपर सेट चुनें.
- आपकी आंसर की आपके स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें. 

UP Home Guard Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

ऑफिशियल आंसर की से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं. इस परीक्षा में हर सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलेंगे जबकि इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है. 

यूपी होमगार्ड की परीक्षा देश के विभिन्न जिलों में 25 से लेकर 27 मई तक आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया था. इस परीक्षा के लिए  25,32,202 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था जबकि 19,29,155 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे. किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उम्मीदवार 08065075069 पर कॉल करके या  ईमेल आईडी sampark@uppbpb.gov.in पर मेल भेजकर रिक्रूटमेंट बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- भारत की कौन-सी नदियां पूर्व की ओर बहती हैं? जानें किस समुद्र में मिलती है इसकी जलधारा

UP Home Guard Answer Key 2026: आगे क्या?

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41,424 होमगार्ड की भर्ती की जानी है. आंसर की जारी करने के बाद अब बोर्ड आने वाले ऑब्जेक्शन की समीक्षा करेगा और उसकी के अनुसार फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. फाइनल आंसर की के आधार पर ही यूपी होमगार्ड के नतीजे जारी किए जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है.

जानकारों के मुताबिक यूपी होमगार्ड का रिजल्ट जून के शुरुआती हफ्ते में जारी किया जा सकता है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार सफल होंगे, उन्हें फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा. इसमें पुरुषों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी और महिलाओं को 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement