Advertisement

UP DElEd 2024: यूपी डीएलएड के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं और अबतक UP DElEd के लिए आवेदन नहीं किया तो जल्दी कीजिए, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन...

Latest News
UP DElEd 2024: यूपी डीएलएड के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

PSTET Admit Card 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

UP DElEd 2024: उत्तर प्रदेश एग्जामिनेशन रेगुलेटरी अथॉरटी ने 2024 डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (UP DElEd) कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद ही उम्मीदवार आवेदन और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकेंगे.

कितना है आवेदन शुल्क
UP DElEd के लिए आवेदन शुल्क कैटिगरी के मुताबिक अलग-अलग है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 700 रुपये, एससी / एसटी के लिए 500 रुपये और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है. 

यह भी पढ़ें- पिता ऑटोड्राइवर, मां मजदूर...बुलंद हौसलों से हासिल की मंजिल, देश के सबसे कम उम्र के IAS से मिलिए

कैसे करें UP DElEd 2024 के लिए अप्लाई-
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर मेन टैब में 'candidate service' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: UPDElEd Registration के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
स्टेप 5: एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें.

क्या होनी चाहिए योग्यता
UP DElEd के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्हें ग्रेजुएट होना जरूरी है. उम्मीदवारों का चयन एंट्रेंस एग्जाम, काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है.

यह भी पढ़ें- IIM ग्रेजुएट जिसने 30 लाख की पैकेज छोड़ की UPSC की तैयारी, जानें IAS Abhinav Siwach की सक्सेस स्टोरी

चयन प्रक्रिया
यह परीक्षा प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों का मूल्यांकन करने के लिए डिजाइन की गई है. यह कोर्स 2 साल की अवधि का होता है जिसमें चार सेमेस्टर में एग्जाम होते हैं. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल है.प्रत्येक सेमेस्टर में शिक्षाशास्त्र, बाल विकास और शिक्षण पद्धति से जुड़े सवाल  पूछे जाते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement