एजुकेशन
UP Board Exam Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है. दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी, यहां जानें किस दिन होगा कौन सा एग्जाम....
UP Board Exam Date Sheet 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के तारीखों का ऐलान कर दिया है. यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. सुबह के शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर के शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी.
स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं. पहली बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2026 को इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों के छात्रों के लिए हिंदी और पूरक हिंदी विषय के लिए आयोजित की जाएगी. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कुल 52,30,297 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. इनमें से 27,50,945 स्टूडेंट्स हाईस्कूल और 24,79,352 स्टूडेंट्स इंटर की परीक्षाएं देंगे.
- यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर High School and Intermediate Examination Schedule 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड हो जाएगा. इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.
यहां क्लिक कर डाउनलोड करें UP Board Exam Date Sheet 2025
यूपी बोर्ड की आखिरी परीक्षा 12 मार्च 2026 को कक्षा 12 के लिए कंप्यूटर और कक्षा 10 के लिए कृषि विषय के लिए आयोजित की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in को चेक करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से