Advertisement

UP Board 2025 के एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी, upmsp.edu.in पर इस लिंक से करें चेक

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी लिस्ट जारी हो गई है. इस लिंक से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
UP Board 2025 के एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी, upmsp.edu.in पर इस लिंक से करें चेक

UP Board 2025

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर 2025 में होने वाली इंटरमीडिएट और मैट्रिक की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर की लिस्ट जारी कर दी है. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक साइट upmsp.edu.in से जिलेवार परीक्षा केंद्र सूची  का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक अपनी आपत्तियां बोर्ड की वेबसाइट पर प्रिंसिपल पोर्टल के माध्यम से 6 दिसंबर 2024 को शाम 6 बजे तक दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कितनी पढ़ी-लिखी हैं 'आधुनिक मीरा' जया किशोरी? धार्मिक कथाओं के अलावा यहां से होती है कमाई

यूपी बोर्ड ने 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी है. कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक पारंपरिक पेन-एंड-पेपर प्रारूप में आयोजित की जाएंगी.

UP Board 2025 परीक्षा केंद्र सूची डाउनलोड करने के स्टेप्स
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा केंद्र सूची डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1 : आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2 : होमपेज पर यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2025 का लिंक ढूंढें.
स्टेप 3 : संबंधित लिंक पर क्लिक करें. आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा जिसमें बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिलेवार प्रारूप में परीक्षा केंद्रों की सूची दिख जाएगी. स्टेप 4 : संबंधित लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
स्टेप 5 : पीडीएफ डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस पर अपने पास सेव करके रखें या इसका प्रिंट लें.

उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके भी एग्जाम सिटी डाउनलोड कर सकते हैं

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement