Advertisement

UP B.Ed Result 2025: यूपी बीएड का रिजल्ट लिंक bujhansi.ac.in पर एक्टिव, जानें कब अपलोड होगा स्कोर कार्ड

UP B.Ed JEE Result 2025: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट का लिंक तो एक्टिव कर दिया है लेकिन अबतक नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुए हैं, जानें कब आप अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे...

Latest News
UP B.Ed Result 2025: यूपी बीएड का रिजल्ट लिंक bujhansi.ac.in पर एक्टिव, जानें कब अपलोड होगा स्कोर कार्ड

JEE Main 2026

Add DNA as a Preferred Source


UP B.Ed Result 2025: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा के रिजल्ट का लिंक को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है लेकिन कैंडिडेट्स को अपना रिजल्ट चेक करने की सुविधा अभी नहीं दी गई है. यूनिवर्सिटी 17 जून यानी आज नतीजे अपने वेबसाइट पर अपलोड करेगा. जिन कैंडिडेट्स ने यूपी बीएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम की परीक्षा दी है, वे एक बार रिजल्ट अपलोड होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर अपने नतीजे चेक और डाउनलोड कर पाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर 1 बजे के बाद नतीजे वेबसाइट पर अपलोड होंगे.

यह भी पढ़ें- यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, bujhansi.ac.in पर ऐसे करें चेक

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगइन करना होगा. बता दें यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 1 जून को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए कुल 3,44,546 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था जिनमें से 3,05,099 कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी थी. जो कैंडिडेट्स इस एंट्रेंस एग्जाम में सफल होंगे वे आगे काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेंगे.

UP BEd Result 2025 कैसे चेक करें?


स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट https://bujhansi.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2. 'UP BEd Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें.
स्टेप 4. अपने डिटेल्स सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक या डाउनलोड करें. 
स्टेप 5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसकी एक कॉपी अपने पास सेव करके रख लें. 

यह भी पढ़ें-  यूपी बीएड का रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे क्या? जानें Counselling में कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे

इस साल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड की परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्ती से इंतजाम किए थे. परीक्षा केंद्रों पर लगभग 12,000 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे और लगभग 3,600 बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गई थीं. इसके अलावा एआई और रियल-टाइम बायोमेट्रिक अटेंडेंस के साथ फेस रिकग्निशन और फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement