Advertisement

UOK Result 2025: कोटा यूनिवर्सिटी ने जारी किया इस कोर्स का रिजल्ट, uok.ac.in पर ऐसे फटाफट करें चेक

Kota University Result 2025: कोटा यूनिवर्सिटी ने बीए फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है. जानें कैसे फटाफट डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड और अब बीए पास करने के बाद स्टूडेंट्स के पास आगे कौन-कौन से हैं विकल्प...

Latest News
UOK Result 2025: कोटा यूनिवर्सिटी ने जारी किया इस कोर्स का रिजल्ट, uok.ac.in पर ऐसे फटाफट करें चेक

Kota University BA 3rd Year Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

Kota University Result 2025: कोटा यूनिवर्सिटी ने बीए फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में उन स्टूडेंट्स के इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं जो बड़ी बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे. जो स्टूडेंट्स बीए थर्ड ईयर की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट के रिजल्ट पोर्टल univexam.org/Uok पर जाकर अपने नतीजे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. 

UOK Result 2025: कैसे चेक करें बीए पार्ट 3 का रिजल्ट

1: ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल www.univexam.org/Uok पर जाएं.
2: होमपेज पर Result Panel के लिंक पर क्लिक करें.
3: ड्रॉपडाउन से 2025 और पाठ्यक्रम में बी.ए. भाग III को सिलेक्ट करें. इसके बाद रेगुलर या प्राइवेट (जैसा लागू हो) चुनें.
4: अपना रोल नंबर और मां का नाम एंटर करें.
5: Proceed बटन पर क्लिक करें.
6: आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें.

Kota University BA 3rd Year Result 2025 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट में दिए गए सभी डिटेल्स को चेक कर लें और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन से संपर्क करें. ऑफिशियल अपडेट्स और जानकारियों के लिए कोटा यूनिवर्सिटी का ऑफिशियल वेबसाइट uok.ac.in चेक करते रहें. 

कोटा विश्वविद्यालय अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध है जो विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करता है. बीए फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स अपने अगले कदम की योजना बना सकते हैं. चाहे वह पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना हो, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना हो या फिर जॉब करना हो, वह कोई सा भी विकल्प चुन सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement