एजुकेशन
Uniraj Result 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने बीए और बीएससी कोर्स के पहले और तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया है, result.uniraj.ac.in से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट...
Uniraj Result 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी (यूनिराज) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए बीए और बीएससी पाठ्यक्रमों के पहले और तीसरे सेमेस्टर के नतीजों की घोषणा कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अब यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट result.uniraj.ac.in पर अपने मार्क्स देख सकते हैं. राजस्थान यूनिवर्सिटी के जारी नतीजों में बीए अकोनॉमी, बीए इंग्लिश, बीए भूगोल, बीएससी फिजिक्स, बीएससी केमेस्ट्री, बीएससी मैथ्स और दूसरे कोर्स का रिजल्ट शामिल है.
स्टूडेंट्स अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट https://result.uniraj.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2. होमपेज पर 'BA/BSc 1st & 3rd Semester Results 2025' नोटिफिकेशन देखें.
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (या दूसरे जरूरी डिटेल्स) एंटर करें.
स्टेप 4. अपना रिजल्ट देखने के लिए Submit बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक डिजिटल कॉपी सेव करके रख लें और उसका प्रिंटआउट ले लें.
यहां क्लिक करके देखें राजस्थान यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2025
स्टूडेंट्स को किसी भी गड़बड़ी के मामले में अपने संबंधित कॉलेज प्राधिकारियों से संपर्क करना चाहिए. हालांकि यूनिवर्सिटी ने अभी तक रि-चेकिंग के तारीखों की घोषणा नहीं की है. स्टूडेंट्स को अपना ओरिजनल मार्कशीट अपने कॉलेज से हासिल होगा. अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट www.uniraj.ac.in को चेक करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.