Advertisement

IIT से नहीं पढ़ना चाहता JEE Advanced का यह टॉपर, जानें फिर कहां से है डिग्री लेने का प्लान

आज हम जेईई एडवांस्ड के ऐसे टॉपर से आपको मिलवाने जा रहे हैं जो 5वीं रैंक लाने के बावजूद आईआईटी से पढ़ाई नहीं करना चाहते, जानिए क्या है उज्ज्वल केसरी का प्लान...

Latest News
IIT से नहीं पढ़ना चाहता JEE Advanced का यह टॉपर, जानें फिर कहां से है डिग्री लेने का प्लान

Ujjwal Kesari JEE Advanced

Add DNA as a Preferred Source

जेईई एडवांस्ड 2025 में उज्ज्वल केसरी ने 360 में से 324 नंबर हासिल करके पांचवीं रैंक लाई है. दिलचस्प बात यह है कि वह आगे किसी आईआईटी से नहीं पढ़ना चाहते, बल्कि आईआईएससी बैंगलोर से पढ़ाई करना चाहते हैं. वह फिजिक्स में रिसर्च और पीएचडी करने से पहले फिजिक्स से ही बैचलर्स ऑफ साइंस पढ़ना चाहते हैं. 

उज्ज्वल केसरी ने बताया, 'रिसर्च के लिए आईआईएससी भारत का बेस्ट इंस्टीट्यूट है. मैं 7वीं कक्षा से ही वहां पढ़ाई का सपना देख रहा था.' उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि आईआईएससी बैंगलोर में एडमिशन के लिए आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) एक आसान विकल्प था  लेकिन मैंने दूसरे प्रवेश परीक्षाओं की तुलना में जेईई एडवांस्ड 2025 को चुना क्योंकि इसके लिए अधिक स्टडी मैटेरियल और मार्गदर्शन उपलब्ध है.'

यह भी पढ़ें- शिक्षक की बेटी ने JEE Advanced 2025 में लहराया परचम, जानें किस स्ट्रैटजी से पढ़ाई कर देवदत्ता माझी ने फीमेल कैटिगरी में किया टॉप

2 जून को जारी हुआ जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट

जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट 2 जून को जारी किया गया है. इस साल जेईई एडवांस्ड के लिए 54,378 (44,974 पुरुष और 9,404 महिला) उम्मीदवार पास हुए हैं. आईआईटी हैदराबाद जोन के अधिकांश उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा पास की है. अकेले आईआईटी-एच जोन से 12,946 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, इसके बाद आईआईटी दिल्ली से 11,370 और आईआईटी बॉम्बे जोन से 11,226 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. आईआईटी रुड़की जोन से 5,445, आईआईटी खड़गपुर जोन से 5,353, आईआईटी कानपुर जोन से 5,295 और आईआईटी गुवाहाटी जोन से 2,743 स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

यह भी पढ़ें- कौन हैं Rajit Gupta जिन्होंने JEE Advanced 2025 में किया टॉप? इस स्ट्रैटजी से लाए पहली रैंक

केसरी ने इस साल जेईई मेन के जनवरी सेशन में एग्जाम दिया था. उन्होंने 99.999 पर्सेंटाइल स्कोर किया और उन्हें यकीन था कि उन्हें अच्छे रैंक हासिल होंगे. जेईई मेन के फाइनल रिजल्ट में उन्होंने 33वीं रैंक हासिल की. वह दिल्ली के विद्यामंदिर क्लासेस में तीन साल के क्लासरूम कोचिंग प्रोग्राम का हिस्सा थे. 

इस तरह से तैयारी कर क्रैक की परीक्षा

अपनी तैयारी की स्ट्रैटजी के बारे में बात करते हुए उज्ज्वल ने बताया कि वह 10-12 घंटे पढ़ाई करते थे और हर दिन 8 घंटे सोते थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या कोचिंग ज़रूरी है तो उन्होंने कहा, 'कोचिंग में होना जरूरी है ताकि आप प्रतिस्पर्धी माहौल में रहें. आप हमेशा सिलेबस से अपडेट रहें और डाउट क्लियर करने के लिए आपको बेहतर टीचर्स मिलें.'

उज्ज्वल मूल रूप से बिहार से हैं लेकिन उनका परिवार उनके बचपन में ही दिल्ली आकर बस गया था. उनके पिता प्लेसमेंट सेवाओं में कंसल्टेंसी का व्यवसाय चलाते हैं. उनकी मां गृहिणी हैं और उनकी एक बहन है जो हिस्ट्री में रिसर्च कर रही हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement