एजुकेशन
UGC NET June 2025: अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि यूजीसी नेट की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी या नहीं तो जानें इसका जवाब...
UGC NET June 2025: NTA जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर UGC NET जून 2025 सेशन के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की शिफ्ट और समय जैसी अहम जानकारियां मौजूद होंगी. एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल से लॉग इन कर सकते हैं. ऐसे में कई स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है या नहीं? आगे इसके बारे में विस्तार से जानें...
यह भी पढ़ें- मां के अपमान का IPS बनकर लिया बदला, बिना कोचिंग हिमाचल की बेटी ने क्रैक की UPSC, जानें कहानी
उम्मीदवार अपने यूजीसी नेट एडमिट कार्ड को चेक करने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध UGC NET Admit Card 2025 का लिंक ढूंढें और उसपर क्लिक करें.
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन एंटर करना होगा.
- अपने सारे डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपको अपना एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपना यूजीसी नेट का ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दिए गए डिटेल्स को वेरिफाई कर लें.
यह भी पढ़ें- कौन हैं यशस्वी सोलंकी जो बनीं राष्ट्रपति की पहली महिला ADC? दिल्ली के इस कॉलेज से की है पढ़ाई
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र से जुड़ी डिटेल्स और परीक्षा का समय लिखा होगा. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है. उम्मीदवारों को सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफाई करना चाहिए और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत एनटीए को रिपोर्ट करनी चाहिए.
चाहे कोई भी परीक्षा हो उम्मीदवार अक्सर नेगेटिव मार्किंग के बारे में जरूर चिंतित रहते हैं. UGC NET परीक्षा के बारे में भी यही सवाल उठता है कि क्या नेगेटिव मार्किंग होती है? तो हम आपको बता दें कि UGC NET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है. उम्मीदवारों को गलत उत्तरों के लिए दंडित नहीं किया जाता है जिसका मतलब है कि आप गलत उत्तरों के लिए अंक खोने के डर के बिना सभी सवालों का जवाब दे सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.