Advertisement

UGC NET 2025: यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का आज आखिरी दिन, इस Direct Link से फटाफट कर लें सुधार

UGC NET June 2025: यूजीसी नेट 2025 के एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं और भरकर समिट कर दें.

Latest News
UGC NET 2025: यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन का आज आखिरी दिन, इस Direct Link से फटाफट कर लें सुधार

ugc net june 2025 correction window

Add DNA as a Preferred Source

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी UGC NET June 2025 के आवदेन में सुधार के लिए आज आखिरी दिन है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए विंडो 14 मई को ओपन की थी, जो 15 मई 2025 रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक खुली रहेगी. जिन अभ्यर्थियों के फॉर्म में कोई गलती है तो उसे आज ही फटाफट सुधार लें, वरना फिर नहीं हो पाएगा.

यूजीसी नेट जून 2025 के एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं. वहां UGC NET 2025 Correction Window लिंक पर क्लिक करके अपने फॉर्म में गलतियों को सुधारकर वापस समिट कर दें.

UGC NET 2025 Application Correction: कैसे करें यूजीसी नेट 2025 में फॉर्म में करेक्शन
चरण 1: एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
चरण 2: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो (Application Correction Window) लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3: आपका एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा. इसमें जो गलती है उसका सुधार करें. 
चरण 4: इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक के उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए ले लें.

इस हेल्पलाइन नंबर पर भी कर सकते हैं संपर्क
अगर किसी अभ्यर्थी को कोई कन्फ्यूजन है तो वह एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011 - 40759000/ 011- 69227700 अथवा ईमेल ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement