एजुकेशन
UGC NET Exam Date 2025: यूजीसी नेट की परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है, जानें किस दिन होगी किस सब्जेक्ट की परीक्षा...
UGC NET Exam Date 2025: NTA ने UGC NET जून 2025 परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. नवीनतम नोटिस के अनुसार UGC NET 25 जून से 29 जून 2025 के बीच हर दिन दो सेशन में आयोजित किया जाएगा. यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए डिटेल्ट सब्जेक्ट वाइज प्रोग्रम अब ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) पांच दिनों में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रत्येक दिन को दो समय स्लॉट में बांटा गया है जिसमें पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.
परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले एनटीए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा और उसके बाद परीक्षा के 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. परीक्षा के दिन किसी भी तरह की दिक्कत से बचने के लिए एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, समय और जगह सहित सभी जरूरी डिटेल्स को वेरिफाई करना महत्वपूर्ण है.
पहले UGC NET जून सेशन की परीक्षा 21 जून से 30 जून तक आयोजित होने वाली थी लेकिन बाद में इसे रिशेड्यूल कर दिया गया है. अब परीक्षा की नई तारीखें 25 जून से 29 जून 2025 के बीच होंगी.


जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसरशिप और पीएचडी में एडमिशन पाने के लिए भारतीय उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करने के लिए एनटीए यूजीसी नेट का आयोजन साल में दो बार करता है. जून 2025 सत्र के लिए डेट शीट ऑफिशियल तौर पर 6 जून 2025 की एनटीए नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की गई थी.UGC NET जून 2025 परीक्षा के बारे में किसी भी तरह की समस्या आने पर उम्मीदवार 011-40759000 पर NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.