Advertisement

UGC NET December 2024: यूजीसी नेट का टाइम टेबल जारी, जानें किस डेट को होगा किस सब्जेक्ट का एग्जाम

UGC ने 3 जनवरी से शुरू होने वाले NET एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है, यहां चेक करें किस तारीख को होगी किस सब्जेक्ट की परीक्षा

Latest News
UGC NET December 2024: यूजीसी नेट का टाइम टेबल जारी, जानें किस डेट को होगा किस सब्जेक्ट का एग्जाम

NEET MDS 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने 3 जनवरी से शुरू होने वाले नेशनल एलिजिबिलटी टेस्ट (NET) के लिए सब्जेक्ट वाइज परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं. UGC NET 2024 दिसंबर की परीक्षाएं 3 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक होंगी. पहले यह परीक्षा 1 जनवरी से आयोजित होने वाली थी. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- UGC NET और CSIR NET में क्या अंतर है?

जूनियर रिसर्च फेलोशिप देने और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करने वाली एनटीए  85 विषयों के लिए दिसंबर 2024 की परीक्षा आयोजित करेगी. यह परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी. यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच आयोजित की जाएगी.

यहां चेक करें UGC NET 2024 दिसंबर एग्जाम का शेड्यूल
UGC NET
UGC NET

यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा शहर की सूचना की जानकारी परीक्षा से आठ दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर जारी की जाएगी. यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in है. यूजीसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से नेट परीक्षा का आयोजन करता है. एनटीए यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित करवाता है.

यहां क्लिक कर पढ़ें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement