एजुकेशन
UGC NET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी है कि इस हफ्ते यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी. जानें इसके बाद कब तक आएंगे नतीजे...
UGC NET Answer Key 2026: अगर आपने यूजीसी नेट का एग्जाम दिया है और अपनी आंसर की का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपके इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस हफ्ते यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की यूजीसी नेट जून 2026 की आंसर की जारी करने वाला है. इसके अलावा काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलटी टेस्ट (CSIR UGC NET), इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जाम (ICAR AIEEA) पीजी और ऑल इंडिया कॉम्पिटेटिव एग्जाम (AICE) पीएचडी 2026 की आंसर की भी एजेंसी जारी करेगा.
एक बार आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उसे चेक कर पाएंगे. इसके अलावा कैंडिडेट्स को उन उत्तरों को चैलेंज करने का मौका भी मिलेगा, जो उन्हें गलत लगते हैं. इन आपत्तियों पर एक्सपर्ट पैनल विचार करेगा और इसी के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी. इसके बाद ही यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे सूचनाओं के लिए सिर्फ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.
Important Update!
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 10, 2026
Provisional answer keys for UGC-NET June 2026, CSIR-NET, and ICAR AIEEA (PG) and AICE (PhD) 2026 will be published on the official website this week.
Candidates will be able to view them, and to raise a challenge within the notified window.
Detailed… pic.twitter.com/OHFBH6lXCB
कैंडिडेट्स काफी समय से आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे थे और एजेंसी पर देरी का आरोप भी लग रहा था. जूनियर रिसर्च फेलोशिप और पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए यूजीसी नेट की परीक्षा 22 जून से 30 जून और फिर 5 जुलाई को आयोजित की गई थी.
एक बार प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने दर्ज किए हुए उत्तर चेक कर पाएंगे और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे. अगर वे किसी जवाब को गलत पाते हैं तो तय समयसीमा के बीच वे उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. फाइनल आंसर की ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद तैयार की जाएगी.
जॉइंट CSIR UGC NET2026 एग्जाम 17 और 18 जुलाई को आयोजित किया गया था. वहीं, ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (PhD) 2026 के एंट्रेंस एग्जाम 4 जुलाई 2026 को आयोजित किए गए थे. एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रोविजनल आंसर की और दूसरे जरूरी अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें. इसके अलावा आंसर की, ऑब्जेक्शन की प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़े शेड्यूल की जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.