Advertisement

UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट की आंसर की जारी, ugcnet.nta.ac.in से फटाफट करें डाउनलोड

UGC NET Answer Key 2025: NTA ने UGC NET जून 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. ugcnet.nta.ac.in पर इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

Latest News
UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट की आंसर की जारी, ugcnet.nta.ac.in से फटाफट करें डाउनलोड

UGC NET June 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

UGC NET Answer Key 2025: NTA ने UGC NET जून 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जिन स्टूडेंट्स ने 25 जून से 29 जून 2025 के बीच यूजीसी नेट की परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर आंसर की और रिकॉर्ड किए गए उत्तर देख सकते हैं. अगर किसी सवाल के जवाब को लेकर ऑब्जेक्शन हो तो 6 जुलाई से 8 जुलाई को शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख भी 8 जुलाई निर्धारित की गई है. इसके लिए 200 रुपये की फीस देनी होगी.  

UGC NET 2025 प्रोविजनल आंसर की कैसे चेक करें?

स्टेप 1. ऑफिशियल UGC NET वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2. Public Notices पर जाकर UGC-NET June 2025: Provisional Answer Key के लिंक पर क्लिक करें. 
स्टेप 3. अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
स्टेप 4. उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तर देखें.
स्टेप 5. भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड या प्रिंट करें.

UGC NET 2025 आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज कराएं?

अगर आपको लगता है कि कोई उत्तर गलत है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके उसे चुनौती दे सकते हैं-
स्टेप 1. ugcnet.nta.ac.in पर जाएं और अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें.
स्टेप 2. उन प्रश्नों का चयन करें जिन्हें आप चुनौती देना चाहते हैं.
स्टेप 3. अपने जवाब की पुष्टि के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
स्टेप 4. डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से प्रति प्रश्न 200 रुपये की ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करें.
स्टेप 5. 8 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे से पहले चुनौती जमा करें.

बिना भुगतान के चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा. समय सीमा के बाद या किसी अन्य माध्यम से कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. एक सब्जेक्ट एक्सपर्ट सारे ऑब्जेक्शन की समीक्षा करेगा और अगर कोई चुनौती वैध पाई जाती है तो आंसर की को अपडेट किया जाएगा. एक्सपर्ट के समीक्षा वाली आंसर की फाइनल होगी जिसे मानना सबसे किए जरूरी होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement