एजुकेशन
उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई हैं. परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in. पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं.
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षओं को लेकर बड़ा अपडेट आया है. 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी डेटशीट के अनुसार, उत्तराखंड में दसवीं यानी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी. वहीं, 12वीं यानी इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी. बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in. से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
किसने बजे से होगा एग्जाम
उत्तराखंड बोर्ड दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का आयोजन सुबह दस बजे से करेगा. परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 और 1 बजे तक किया जाएगा. 21 फरवरी से 10वीं की परीक्षा शुरू हो जाएंगी जो 11 मार्च तक चलेंगी. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 49 एकल और 1196 मिश्रित केंद हैं.
ये भी पढ़ें-वो IAS जिन्होंने महाभारत के 'श्रीकृष्ण' से रचाई थी शादी, 12 साल बाद राहें जुदा
उन्होंने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों में 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं. इस साल हाईस्कूल में एक लाख 36 हजार 688 और इंटरमीडिएट में एक लाख 9 हजार 99 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं, हाईस्कूल में संस्थागत छात्र 114,420 और व्यक्तिगत छात्र 2268 हैं तो वहीं इंटरमीडिएट में संस्थागत छात्र 105,298 और व्यक्तिगत छात्र 4401 है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.