एजुकेशन
तेलंगाना बोर्ड ने 10वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस डायरेक्ट लिंक से आप अपने नतीजे चेक कर सकते हैं...
TS SSC Results 2025: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) के नतीजे जारी कर दिए हैं. पहले यह रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी होने वाला था लेकिन इसमें एक घंटे की देरी हो गई. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in, results.bse.telangana.gov.in और results.bsetelangana.org पर तेलंगाना बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल TS SSC परिणाम IE एजुकेशन पोर्टल पर भी देखे जा सकते हैं. इस साल TS SSC बोर्ड परीक्षाएं 21 मार्च को शुरू हुईं और 4 अप्रैल को खत्म हुई थीं.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के रवींद्र भारती ऑडिटोरियम से SSC पब्लिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा की है. TS SSC कक्षा 10वीं के उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड भरना होगा.
यहां क्लिक कर देखें तेलंगाना 10वीं बोर्ड के नतीजे
TS SSC Results 2025: गड़बड़ी की वजह से हटाए गए थे निरीक्षक
इस साल टीएस एसएससी बोर्ड परीक्षा में 4,95,590 रेगुलर और 226 प्राइवेट स्टूडेंट्स ने सेकेंड लैंग्वेज के पेपर में हिस्सा लिया था जिसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही की सूचना नहीं मिली. थर्ड लैंग्वेज यानी इंग्लिश के पेपर में 4,95,497 रेगुलर और 1,313 प्राइवेट स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया इसमें गड़बड़ी का केस सामने आया था जिसके कारण दो निरीक्षकों को हटा दिया गया. मैथ्स की 4,96,594 रेगुलर और 4,035 प्राइवेट स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी इसमें कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी लेकिन एक मुख्य अधीक्षक और दो निरीक्षकों को भी हटा दिया गया.
इस साल तेलंगाना बोर्ड की 10वीं परीक्षा के लिए कुल 5,09,403 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें 2,58,895 लड़के और 2,50,508 लड़कियां शामिल हैं. इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 35 फीसदी अंक हासिल करने होंगे. वहीं सेकेंड लैंग्वेज के पेपर में 100 में से कम से कम 20 फीसदी मार्क्स लाने होंगे. पिछले साल तेलंगाना बोर्ड की 10वीं परीक्षा का पास प्रतिशत 90% से ज़्यादा था.