एजुकेशन
5 सितंबर को किन 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Teachers Day 2024: शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के विजेताओं का ऐलान कर दिया है. देशभर के कुल 50 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है. 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर उन्हें विज्ञान भवन में शाम 4.15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी. ये शिक्षक 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस लिस्ट में 34 पुरुष, 16 महिला, 2 दिव्यांग और 1 चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड (CWSN) के लिए काम कर रहे शिक्षक हैं.
यह भी पढ़ें- कौन हैं Urfana Amin जिन्हें 5 सितंबर को राष्ट्रपति से मिलेगा अवॉर्ड?
32 और शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के खास मौके पर 50 शिक्षकों के अलावा 16 डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन और 16 मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलेपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा.
यहां देखें 50 शिक्षकों की पूरी लिस्ट जिन्हें मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
| क्रम संख्या | नाम | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश |
| 1. | अविनाश शर्मा | हरियाणा |
| 2. | सुनील कुमार | हिमाचल प्रदेश |
| 3. | पंकज कुमार गोयल | पंजाब |
| 4. | राजिंदर सिंह | पंजाब |
| 5. | बलजिंदर सिंह बराड़ | राजस्थान |
| 6. | हुकम चंद चौधरी | राजस्थान |
| 7. | कुसुम लता गरिया | उत्तराखंड |
| 8. | चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री | गोवा |
| 9. | चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरिसागर | गुजरात |
| 10. | विनय शशिकांत पटेल | गुजरात |
| 11. | माधव प्रसाद पटेल | मध्य प्रदेश |
| 12. | सुनीता गोधा | मध्य प्रदेश |
| 13. | के.शारदा | छत्तीसगढ़ |
| 14. | नरसिम्हा मूर्ति एच.के | कर्नाटक |
| 15. | द्विति चंद्र साहू | ओडिशा |
| 16. | संतोष कुमार कर | ओडिशा |
| 17. | आशीष कुमार रॉय | पश्चिम बंगाल |
| 18. | प्रशांत कुमार मारिक | पश्चिम बंगाल |
| 19. | उरफाना अमीन | जम्मू-कश्मीर |
| 20. | रविकांत द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| 21. | श्याम प्रकाश मौर्य | उत्तर प्रदेश |
| 22. | डॉ. मीनाक्षी कुमारी | बिहार |
| 23 | सिकेंद्र कुमार सुमन | बिहार |
| 24. | के. सुमा | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
| 25. | सुनीता गुप्ता | मध्य प्रदेश |
| 26. | चारू शर्मा | दिल्ली |
| 27. | अशोक सेनगुप्ता | कर्नाटक |
| 28. | एच.एन. गिरीश | कर्नाटक |
| 29. | नारायणस्वामी आर | कर्नाटक |
| 30. | ज्योति पंका | अरुणाचल प्रदेश |
| 31. | लेफिज़ो अपोन | नगालैंड |
| 32. | नंदिता चोंगथम | मणिपुर |
| 33. | यांकीला लामा | सिक्किम |
| 34. | जोसेफ वनलालहरूइया सेल | मिजोरम |
| 35. | चिरस्थायी पिंगरोप | मेघालय |
| 36. | डॉ. नानी गोपाल देबनाथ | त्रिपुरा |
| 37. | दीपेन खानिकर | असम |
| 38. | डॉ. आशा रानी | झारखंड |
| 39. | जिनु जॉर्ज | केरल |
| 40. | के. शिवप्रसाद | केरल |
| 41. | मिडी श्रीनिवास राव | आंध्र प्रदेश |
| 42. | सुरेश कुनाती | आंध्र प्रदेश |
| 43. | प्रभाकर रेड्डी पेसरा | तेलंगाना |
| 44. | थदुरी संपत कुमार | तेलंगाना |
| 45. | पल्लवी शर्मा | दिल्ली |
| 46. | चारु मैनी | हरियाणा |
| 47. | गोपीनाथ आर | तमिलनाडु |
| 48. | मुरलीधरन रामिया सेथुरमन | तमिलनाडु |
| 49. | मंतैया चिन्नी बेडके | महाराष्ट्र |
| 50. | सागर चितरंजन बागडे आर | महाराष्ट्र |
ऐसे शिक्षक होते हैं पुरस्कार के लिए चयनित
इन चयनित शिक्षकों को विभाग द्वारा आयोजित कठिन तीन-चरणीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया है और इस प्रक्रिया में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन शामिल था. इस साल कुल 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के खास कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा.. शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने स जुड़ा दिशानिर्देश पहली बार साल 1958 में बनाया गया था और साल 2018 में इसमें संशोधन किया गया था.
एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.