Advertisement

TBSE Result 2025: त्रिपुरा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, tbse.tripura.gov.in पर यूं करें चेक

TBSE ने आज 30 अप्रैल 2025 को त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें नतीजे...

Latest News
TBSE Result 2025: त्रिपुरा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, tbse.tripura.gov.in पर यूं करें चेक

TBSE Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

TBSE Result 2025: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन TBSE ने आज 30 अप्रैल 2025 को त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने टीबीएसई बोर्ड परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर मौजूद रिजल्ट पोर्टल पर अपने डिजिटल स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को अपना स्कोर कार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा. स्टूडेंट्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन स्कोरकार्ड प्रोविजनल है. आप कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों से अपना मूल मार्कशीट भी कलेक्ट कर सकते हैं. 

TBSE Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट

अपना त्रिपुरा बोर्ड का रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
-अपना टीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट देखने के लिए टीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर जाएं.
- फिर अपनी कक्षा के आधार पर हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) या माध्यमिक (कक्षा 10) का रिजल्ट चुनें.
- अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि एंटर करके लॉग इन करें.
- लॉग इन करने के बाद आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपने मार्क्स और दूसरे डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका पीडीएफ डाउनलोड कर लें. 

यहां क्लिक करके चेक करें त्रिपुरा बोर्ड का रिजल्ट

त्रिपुरा बोर्ड से इस साल 29,668 स्टूडेंट्स ने दसवीं और 21,506 स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी. जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे रिवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें प्रति सब्जेक्ट 130 रुपये की फीस देनी होगी. वहीं स्टूडेंट्स जुलाई-अगस्त में होने वाले सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी शामिल हो सकते हैं. पिछले साल त्रिपुरा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में  79.27% और दसवीं की परीक्षा में 87.54% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement