Advertisement

गर्मियों की छुट्टियां खत्म, अब लंबे वीकेंड की बारी! जानें कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और ऑफिस

देश के कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां अब खत्म हो गई हैं. वहीं, कुछ राज्यों में भीषण गर्मी की वजह से छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है. अगर आपका स्कूल खुल गया है तो जानें कब आप लॉन्ग वीकेंड का लुत्फ उठा पाएंगे...

Latest News
गर्मियों की छुट्टियां खत्म, अब लंबे वीकेंड की बारी! जानें कब बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और ऑफिस

स्टूडेंट्स को मिलेगा लॉन्ग वीकेंड. (Image Credit: Canva)

Add DNA as a Preferred Source
  • गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद लंबे वीकेंड का मौका
  • शुक्रवार 26 जून को हो सकती है मुहर्रम की छुट्टी
  • छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को अपनों संग समय बिताने का मौका
  • भीषण गर्मी की वजह से कई राज्यों में बढ़ा समर वेकेशन

देश के कई राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां अब खत्म हो गई हैं. वहीं, कुछ राज्यों में मौसम की स्थिति और प्रशासन के फैसलों के आधार पर स्कूलों के अवकाश कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत कई राज्यों में समर वेकेशन खत्म होने के बाद स्कूलों में पढ़ाई दोबारा शुरू हो चुकी है जबकि कुछ राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अलग-अलग राज्यों में स्कूल खुलने और बंद होने की तारीखें अलग हो सकती हैं, इसलिए छात्रों और अभिभावकों को अपने राज्य सरकार या स्कूल प्रशासन की जारी आधिकारिक सूचना पर नजर रखनी चाहिए.

कब बन रहा है लंबा वीकेंड? 

इस बीच जून के आखिरी सप्ताह में कई लोगों को लंबा वीकेंड मिलने की संभावना बन कही है. मुहर्रम की छुट्टी कब पड़ेगी, यह चांद दिखने और राज्य सरकारों की घोषित छुट्टियों पर निर्भर करेगा. लेकिन शुक्रवार 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी का अनुमान लगाया जा रहा है. अगर शुक्रवार को छुट्टी पड़ती है तो ऐसे में शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर 3 दिन का वीकेंड मिल सकता है. इससे छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और नौकरीपेशा लोगों को परिवार के साथ समय बिताने, छोटी यात्रा की योजना बनाने या जरूरी काम निपटाने का मौका मिल सकता है.

किसी भी प्लानिंग से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

यह ध्यान रखना जरूरी है कि सभी संस्थानों में छुट्टियों का नियम एक जैसा नहीं होता. कई निजी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्राइवेट कंपनियां अपना अलग शैक्षणिक या वर्किंग कैलेंडर लागू करती हैं. इसी तरह बैंक, सरकारी कार्यालय और दूसरे संस्थानों में भी छुट्टियों की व्यवस्था राज्य और विभाग के अनुसार अलग-अलग हो सकती है इसलिए किसी भी यात्रा या कार्यक्रम की योजना बनाने से पहले अपने स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या संबंधित संस्थान से अवकाश की आधिकारिक जानकारी जरूर हासिल कर लें.

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की गतिविधियां भी तेज हो जाती हैं. कई स्कूलों में नई कक्षाओं की पढ़ाई, एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज, परीक्षाओं की तैयारी और एडमिशन प्रोसेस शुरू हो जाता है. ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए यह समय छुट्टियों के बाद पढ़ाई की नियमित दिनचर्या में लौटने का भी होता है. वहीं अगर लगातार छुट्टियां मिलती हैं तो यह परिवारों के लिए व्यस्त दिनचर्या से निकलकर अपनों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका भी साबित हो सकता है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement