Advertisement

इतना छोटा सा सिम कार्ड और उसमें भी एक कोना कटा हुआ, जानें इसके पीछे की स्मार्ट टेक्नोलॉजी

मोबाइल इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति ने सिम कार्ड का भी इस्तेमाल किया होगा. लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता कि सिम कार्ड का एक कोना कटा हुआ क्यों होता है?

Latest News
इतना छोटा सा सिम कार्ड और उसमें भी एक कोना कटा हुआ, जानें इसके पीछे की स्मार्ट टेक्नोलॉजी

Mobile Sim Card

Add DNA as a Preferred Source

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी चीज का लगातार इस्तेमाल तो कर रहे होते हैं लेकिन उसके बारे में कुछ बातें नहीं जानते. जैसे हर किसी ने अपने मोबाइल में सिम कार्ड इस्तेमाल किया होगा. लेकिन 99 प्रतिशत लोगों को यह नहीं पता होगा कि इसका एक कोना कटा हुआ क्यों होता है? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब ज़्यादातर लोगों ने जानने की कोशिश भी नहीं की होगी. अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि सिम कार्ड का एक कोना कटा हुआ क्यों होता है तो आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.

यह भी पढ़ें- CISF के नए बॉस IPS Praveer Ranjan के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां? जानें अबतक किन बड़े पदों पर किया है काम

सिम कार्ड का एक कोना क्यों कटा हुआ होता है?

सिम कार्ड एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं. टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिम कार्ड को इस तरह डिज़ाइन करने के पीछे एक खास वजह है. सिम कार्ड का एक कोना इसलिए काटा जाता है ताकि वह फोन में ठीक से फिट हो सके. इससे लोगों को यह समझने में आसानी होती है कि वे सिम कार्ड सीधा लगा रहे हैं या उल्टा. अगर सिम कार्ड उल्टा लगा दिया जाए तो वह काम नहीं करेगा. इससे मोबाइल में नेटवर्क नहीं आएगा और सिम कार्ड के खराब होने का भी खतरा रहता है.

यह भी पढ़ें- प्रिंसिपल साहब से चेक भरने में हो गई बड़ी गलती, बैंक ने किया बाउंस और सोशल मीडिया पर मच गया शोर

सिम कार्ड कैसे काम करता है?

सिम कार्ड का पूरा नाम सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल है. इसका काम मोबाइल डिवाइस को सेलुलर नेटवर्क से जोड़ना होता है. यह इंटरनेशनल मोबाइल सब्सक्राइबर आइडेंटिटी (IMSI) नंबर और उससे जुड़ी की को स्टोर करता है. इनकी मदद से किसी मोबाइल नेटवर्क के यूजर की पहचान और प्रमाणीकरण किया जाता है. स्विच ऑन होने के बाद मोबाइल सिम कार्ड का डेटा पढ़ता है और उसे मोबाइल नेटवर्क को भेजता है. इस प्रक्रिया के बाद नेटवर्क यूजर की पहचान वेरिफाई करता है. इससे उसे पता चलता है कि यूजर नेटवर्क एक्सेस कर सकता है या नहीं. इसी वजह से एक कंपनी का सिम कार्ड दूसरी कंपनी के नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो पाता.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement