Advertisement

IIM ग्रेजुएट जिसने 30 लाख की पैकेज छोड़ की UPSC की तैयारी, जानें IAS Abhinav Siwach की सक्सेस स्टोरी

जानें अभिनव सिवाच ने कैसे क्रैक की यूपीएससी, कहां हुई आशना चौधरी से मुलाकात...

Latest News
IIM ग्रेजुएट जिसने 30 लाख की पैकेज छोड़ की UPSC की तैयारी, जानें IAS Abhinav Siwach की सक्सेस स्टोरी

IAS Abhinav Siwach

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएस आशना चौधरी को 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहना गलत नहीं है. उन्होंने साल 2022 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल की थी. हालांकि फिलहाल वह सोशल मीडिया पर अपनी वायरल तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं. उनके इंस्टाग्राम पर एक कपल फोटो शेयर की गई है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है. हालांकि अबतक इसकी दोनों ओर से पुष्टि नहीं हुई है.

कहां हुई थी दोनों की मुलाकात
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर इस कपल फोटो में उनके साथ कौन है? दरअसल तस्वीर में आईपीएस आशना चौधरी के साथ आईएएस अभिनव सिवाच हैं. उन्होंने भी साल 2022 की यूपीएससी सीएसई की परीक्षा क्रैक की थी और 12वीं रैंक हासिल की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आशना चौधरी और अभिनव सिवाच की मुलाकात यूपीएससी सिविल सेवा की ट्रेनिंग के दौरान मसूरी में हुई थी. 

यह भी पढ़ें- लगातार फेल होने पर नहीं मानी हार, बिना कोचिंग क्रैक की UPSC, पढ़ें IPS आशना चौधरी की सफलता की कहानी

नायब तहसीलदार के पद पर भी कर चुके हैं काम
अभिनव सिवाच की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करने से पहले  डीएमआईएस परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की थी. उन्होंने इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा पास की और दिल्ली, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली (सिविल) सेवा (DANICS) के लिए दिल्ली में एसडीएमके पद पर काम किया. उससे पहले वह हरियाणा में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे.

अभिनव सिवाच के पिता सतबीर सिवाच सेलटेक्स विभाग में कमिश्नर के पद पर तैनात हैं और उनका पूरा परिवार फिलहाल हरियाणा के हिसार में रहता है. यह जानना बेहद दिलचस्प होगा कि यूपीएससी परीक्षा पास करने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने 30 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी थी.

आईआईएम कोलकाता से की है पढ़ाई
दैनिक जागरण से बात करते हुए अभिनव सिवाच ने बताया था कि वह आईआईएम कोलकाता से स्नातक हैं और उन्हें एक प्राइवेट कंपनी में 30 लाख रुपये का पैकेज मिला था, लेकिन उन्हें सिविल सेवा में रुचि थी और उन्होंने नौकरी की पेशकश को ठुकराकर यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- IITian जिन्होंने UPSC की तैयारी के लिए छोड़ दी 1 करोड़ सैलरी वाली नौकरी, जानें Kanishak Kataria की सक्सेस स्टोरी

साउथ दिल्ली के एसडीएम के रूप में फुल टाइम जॉब करने के बावजूद उन्होंने अपनी नौकरी के साथ-साथ लगातार सात से आठ घंटे पढ़ाई की. इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement