एजुकेशन
SSC Stenographer 2025: SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून 2025 है, अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो ssc.gov.in पर इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट अप्लाई कर सकते हैं...
SSC Stenographer 2025: कर्मचारी चयन आयोग 27 जून 2025 को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 के लिए एप्लीकेशन विंडो बंद कर देगा. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने एप्लीकेशन फटाफट जमा कर सकते हैं. ध्यान रहे कि ऑनलाइन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख भी 27 जून 2025 ही है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का लक्ष्य 261 पदों को भरना है.
उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए ₹100/- का आवेदन शुल्क देना होगा. महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक
एक बार एप्लीकेशन करने का प्रोसेस खत्म होने के बाद एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 1 जुलाई से 2 जुलाई 2025 तक खुली रहेगी. अगर आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करना चाहते हैं तो आयोग इसमें पहली बार सुधार करने और सही आवेदन को फिर से सबमिट करने के लिए ₹200/- का शुल्क लागू करेगा. इसके बाद अगर आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म में दोबारा बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दोबारा 500/- रुपये का शुल्क देना होगा.
आयोग के अनुसार करेक्शन फीस सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा, चाहे वह किसी भी कैटिगरी से ताल्लुक रखते हों. इसका फीस आप भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो या रुपे डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भर सकते हैं.
बता दें इसके लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी और इसमें सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा और समझ पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल चॉइस होंगे. प्रश्नों का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा.
उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'Apply' सेक्शन में जाएं और SSC Stenographer Grade C and D Exam 2025 के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
- पूछे गए डिटेल्स भरकर खुद को रजिस्टर्ड करें.
- रजिस्टर्ड डिटेल्स के साथ अपने अकाउंट में लॉगइन करें.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और अगर जरूरी हो तो डॉक्यूमेंट अपलोड करें और इसके बाद एप्लीकेशन फीस भरें.
- फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें. भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका एक प्रिंटआउट भी अपने पास रख लें.
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.