Advertisement

SSC JE Answer Key 2024: SSC ने जारी किया जूनियर इंजीनियर टियर 2 का आंसर की, इस लिंक से कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

अगर आपने एसएससी की जूनियर इंजीनियर की परीक्षा दी थी तो इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें आंसर की...

Latest News
SSC JE Answer Key 2024: SSC ने जारी किया जूनियर इंजीनियर टियर 2 का आंसर की, इस लिंक से कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

SSC JE Answer Key 2024 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

SSC JE Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने आधिकारिक तौर पर पेपर 2 के लिए SSC JE 2024 की आंसर की जारी कर दी है. जो उम्मीदवार विभिन्न सरकारी विभागों में 1,765 जूनियर इंजीनियर पदों पर होने वाले भर्तियों के लिए 6 नवंबर 2024 को आयोजित SSC JE टियर 2 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- 16 सरकारी नौकरियों का ऑफर ठुकरा क्रैक की UPSC, जानें IPS तृप्ति भट्ट की सक्सेस स्टोरी

एसएससी ने ऑफिशियल नोटिस में लिखा है, 'प्रोविजनल आंसर की के साथ अब उम्मीदवारों के ऑब्जेक्शन का भी विंडो खुल गया है, जिसे आयोग की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है. जिन उम्मीदवारों को किसी भी जवाब में ऑब्जेक्शन है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 100/- रुपये का भुगतान करके 11.11.2024 (रात 08:00 बजे) से 14.11.2024 (रात 08:00 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- कम उम्र में छूटा पिता का साथ, मां के सपोर्ट से 21 की उम्र में बनीं IPS, विकास दिव्यकीर्ति की फेवरेट स्टूडेंट से मिलिए

SSC JE Answer Key 2024 जारी: कैसे करें ऑब्जेक्शन
स्टेप 1: एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: "Answer Key" सेक्शन पर जाएं और संभावित SSC JE उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए लिंक का चयन करें.
स्टेप 3: अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें. 
स्टेप 4: चुनौती देने के लिए प्रश्न(ओं) का चयन करें और आपत्ति शुल्क का भुगतान करें.
स्टेप 5: अपनी आपत्ति के लिए सहायक साक्ष्य अपलोड करें और समीक्षा के लिए इसे सबमिट करें।

ये रहा लॉगइन करने का सीधा लिंक

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement