एजुकेशन
SSC GD Final Result 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जानें कैसे फटाफट पीडीएफ में चेक करें अपना नाम...
SSC GD Final Result 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. यह परीक्षा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही के पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी. SSC GD कांस्टेबल के लिए सीबीटी 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित किया गया था और इसका रिजल्ट 17 जून 2025 को जारी किया गया था. कुल 394,121 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया था. इनमें से 402,13 महिला उम्मीदवार और 3,539,08 पुरुष उम्मीदवार शामिल थे. सभी चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था.
20 अगस्त से 15 सितंबर 2025 के बीच विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने पीईटी और पीएसटी परीक्षाएं आयोजित की थीं. इसके बाद पीईटी/पीएसटी चरण का रिजल्ट 13 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था और फिर 95,575 उम्मीदवार अगले चरण की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सिलेक्ट हुए. मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अब एसएससी ने फाइनल रिजल्ट जारी किया है.
योग्यता, वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया के दौरान भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर उम्मीदवारों को बल आवंटित किए गए हैं. एसएससी ने स्पष्ट किया कि कैटिगरी आवंटन उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिए गए विकल्पों के आधार पर ही किया गया है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के वे उम्मीदवार जो अपने मूल राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से पलायन कर गए हैं, उन्हें आरक्षित कैटिगरी के अंतर्गत तभी माना गया है जब उन्होंने अपने मूल राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से आरक्षण का दावा करने का विकल्प चुना हो. अगर ऐसे उम्मीदवारों ने इस लाभ का विकल्प नहीं चुना तो उन्हें उनके निवास राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के अनारक्षित (UR) उम्मीदवारों के रूप में माना गया. यह परीक्षा सूचना के प्रावधानों के अनुसार किया गया.
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद Result टैब पर क्लिक करें.
- एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 का लिंक सिलेक्ट करें.
- आपको रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा. इसमें अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करें.
- अपने रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे अपने पास सुरक्षित रख लें.
SSC GD Final Result 2026 इस लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवार डायरेक्ट अपना रिजल्ट देख सकते हैं. https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Final%20Result_CTGD2025_Write-up_15012026.pdf
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.