एजुकेशन
SSC GD Exam Date 2026: SSC जल्द ही कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2026 की नई तारीखों का ऐलान कर सकता है. जानें कब जारी होंगे इस परीक्षा के एडमिट कार्ड...
SSC GD Exam Date 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC जल्द ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) के लिए कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2026 की नई तारीखों का ऐलान कर सकता है. बता दें पहले ये परीक्षा 23 फरवरी 2026 को शुरू होने वाली थी लेकिन आयोग ने प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया था. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा में स्लॉट चयन की सुविधा नहीं होगी.
परीक्षा की तारीख और हॉल टिकट मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है. ऑफिशियल नोटिस के अनुसार रिवाइज्ड परीक्षा कार्यक्रम शुरू होने से 8 से 10 दिन पहले शहर की सूचना पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी. इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. एसएससी की पॉलिसी के मुताबिक आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 2 से 3 दिन पहले जारी किए जाते हैं.
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से एसएससी जीडी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद Admit Card टैब पर क्लिक करें.
- अपने संबंधित SSC की रीजनल वेबसाइट को सिलेक्ट करें.
- 'SSC GD Constable 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि एंटर करें.
- अपने डिटेल्स सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड चेक करें.
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी जीडी एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से