Advertisement

SSC GD Constable Result 2025: कब जारी होंगे एसएससी जीडी कांस्टेबल के नतीजे? जानें पिछले साल कितना रहा था कटऑफ

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल के नतीजे जल्द ही जारी हो सकते हैं, जानें पिछले साल किस कैटिगरी का कैसा रहा रिजल्ट...

Latest News
SSC GD Constable Result 2025: कब जारी होंगे एसएससी जीडी कांस्टेबल के नतीजे? जानें पिछले साल कितना रहा था कटऑफ

CTET Exam City 2026

Add DNA as a Preferred Source

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी ने अभी तक एसएससी जीडी कांस्टेबल  के नतीजों का अब तक ऐलान नहीं किया है. हालांकि जल्द ही इसके नतीजों की घोषणा की जा सकती है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. एसएससी ने 4 फरवरी से 25 फरवरी के बीच जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा आयोजित की थी. इस पेपर को पूरा करने के लिए कैंडिडेट्स को 60 मिनट का समय दिया गया था. 

SSC GD Constable Result 2025: इन भाषाओं में हुई थी परीक्षा

इस भर्ती अभियान के जरिए एसएससी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में 39,481 कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के खाली पदों को भरेगा. एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 रीजनल लैंग्वेज में आयोजित की गई थी जिसमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल थे.

SSC GD Constable Result 2025: लिखित परीक्षा के नतीजों के बाद क्या होगा?

एसएससी ने जीडी कांस्टेबल की प्रोविजनल आंसर की 4 मार्च को जारी की गई थी जिसके जवाब पर 9 मार्च तक कैंडिडेट्स ऑब्जेक्शन कर सकते हैं. जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में सफल होंगे फिर वे शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल टेस्ट/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी शामिल है.

SSC GD Constable Result 2025: पिछले साल कितना गया था कटऑफ?

पिछली बार एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 20 से 24 फरवरी, 26 से 29 फरवरी और 1, 5 से 7, 11 और 12 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी और इसके नतीजे 10 जुलाई को जारी किए गए थे. नतीजों के अलावा कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ की भी घोषणा की गई थी- 
जनरल(यूआर): 30%
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25%
एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम): 20%

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement