Advertisement

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द, कैसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड और कट-ऑफ लिस्ट?

जल्द ही SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे जारी होने वाले हैं, यहां जानें एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप कैसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से स्कोरकार्ड और कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर पाएंगे...

Latest News
SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द, कैसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड और कट-ऑफ लिस्ट?

SSC CHSL Result 2025 (Image: AI Generated)

Add DNA as a Preferred Source

SSC GD Constable Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे जारी करने वाला है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं. ये नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराए जाएंगे जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स होंगे. 

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी. प्रोविजनल आंसर की 4 मार्च को जारी की गई थी जिसके बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), विशेष सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स (राइफलमैन जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (सिपाही) जैसे बलों में 53,690 पदों को भरना है. 

SSC GD Constable Result 2025: कैसे करें चेक

- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Result टैब पर क्लिक करें.
- Constable-GD एग्जाम कैटिगरी के अंतर्गत SSC GD Constable Exam Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और कैटिगरी वाइज कट-ऑफ दिखाई देंगे.
- भविष्य के संदर्भ के लिए यह पीडीएफ को डाउनलोड करें और सहेजें.

SSC GD Constable 2025 कटऑफ लिस्ट कैसे डाउनलोड करें

- ssc.gov.in पर जाएं.
-SSC GD Constable 2025 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
-  अपना पीडीएफ खोलें और राज्यवार, श्रेणीवार और लिंगवार कट-ऑफ अंक देखने के लिए स्क्रॉल करे.
- प्रत्येक राज्य के लिए अलग-अलग अर्हता अंक होंगे, जिन्हें श्रेणी (यूआर, ओबीसी, एससी, एसटी, आदि) और लिंग के आधार पर विभाजित किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

SSC GD Constable फाइनल सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को सभी तीन चरणों को पास करना जरूरी है जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई)शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब पीईटी और पीएसटी चरण में आगे बढ़ेंगे. अंतिम नियुक्तियां संयुक्त प्रदर्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएंगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement