Advertisement

SSC GD Answer Key 2026 में गलती दिखी तो तुरंत करें ये काम, जानें गलत जवाब देने पर कितना कटता है स्कोर

SSC GD Answer Key 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी जनरल ड्यूटी एग्जाम 2026 की आंसर की जारी कर दी है. जानें इसके गड़बड़ जवाब पर कैसे करें ऑब्जेक्शन और कितना शुल्क लगेगा...

Latest News
SSC GD Answer Key 2026 में गलती दिखी तो तुरंत करें ये काम, जानें गलत जवाब देने पर कितना कटता है स्कोर

SSC GD आंसर की जारी. (Image: AI)

Add DNA as a Preferred Source
  • SSC ने जारी की जीडी कांस्टेबल की आंसर की
  • कमीशन ने खोल दिया ऑब्जेक्शन विंडो
  • आंसर की को चैलेंज करने के लिए प्रति सवाल ₹50 शुल्क लगेगा
  • 20 जून तक कर सकते हैं जवाब पर ऑब्जेक्शन

SSC GD Answer Key 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एसएससी जनरल ड्यूटी एग्जाम 2026 की आंसर की जारी कर दी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर की के साथ-साथ अपना रिस्पॉन्स भी चेक कर सकते हैं और फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले अपने नंबरों का अनुमान लगा सकते हैं. आंसर की जारी करने के साथ कमीशन ने ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दिया है. उम्मीदवारों को अगर किसी जवाब में गड़बड़ी नजर आती है तो उम्मीदवार ऑब्जेक्शन विंडो में जाकर उसे चुनौती दे सकते हैं. हालांकि, उम्मीदवारों को इसके समर्थन में सबूत भी अपलोड करना होगा.

SSC GD Answer Key 2026: आंसर की को चैलेंज करने के लिए कितना शुल्क लगेगा? 

ऑब्जेक्शन करने के लिए प्रति सवाल ₹50 शुल्क उम्मीदवारों को देना होगा. यह पेमेंट ऑनलाइन मोड में होगी और ऑब्जेक्शन विंडो 20 जून 2026 तक शाम 6 बजे तक खुला रहेगा. कमीशन सभी चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा. उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे प्रोविजनल आंसर की को सावधानी से चेक करें और अगर कोई गड़बड़ी नजर आए तो तय समयसीमा के अंदर उसपर चुनौती दर्ज कराएं. तय समय के बाद उम्मीदवार की किसी चुनौती पर कोई विचार नहीं किया जाएगा. 

SSC GD Answer Key 2026: कैसे करें आंसर की पर ऑब्जेक्शन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं-
- एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर आंसर की नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें.
- आंसर की चैलेंज सेक्शन में जाएं और जिस सवाल को आप चुनौती देना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें.
- अपने चैलेंज के सपोर्ट में डिटेल्स अपलोड करें और ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद चैलेंज सबमिट करें. 

SSC GD Answer Key 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

SSC GD Answer Key 2026: क्या इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है?

एसएससी जीडी में हर सही जवाब के लिए दो नंबर दिए जाते हैं, जबकि हर गलत जवाब के लिए 0.25 नंबर काट लिए जाते हैं. वहीं, अगर आपने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया है तो उसके लिए कोई नंबर नहीं काटे जाते. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा को पास करेंगे, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ेंगे. लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट आयोजित किया जाएगा. जो उम्मीदवार इन चरणों को क्वॉलिफाई करेंगे, उनकी सुरक्षा बल के तौर पर भर्ती की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित अंतराल पर चेक करने की सलाह दी जाती है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement