एजुकेशन
SSC Exam Calendar 2025: जानें इस साल कब होगा एसएससी का कौन सा एग्जाम, यहां चेक करें पूरी लिस्ट...
SSC Exam Calendar 2025: अगर आप इस साल एसएससी की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. दरअसल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने 2025-26 सत्र के लिए SSC की निर्धारित परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड कैलेंडर जारी कर दिया है. एसएसी की विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर रिवाइज्ड कैलेंडर देख सकते हैं. संशोधित कैलेंडर के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन 5 जून 2025 को जारी किया जाएगा और उसी दिन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 है और परीक्षा 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी.
इसी तरह कंबाइन्ड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9 जून से 4 जुलाई 2025 तक होगी और परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी. दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ परीक्षा 2025 में सब-इंस्पेक्टर के लिए रजिस्ट्रेशन 16 जून से 7 जुलाई 2025 तक होंगे और परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी.
इसके अलावा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 23 जून से 18 जुलाई 2025 तक होंगे और इसकी परीक्षा 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 के लिए निर्धारित है. जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जून से 21 जुलाई 2025 तक होंगे और इसकी परीक्षा 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी.
वहीं एसएससी मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 26 जून 2025 से शुरू होंगे और 24 जुलाई 2025 को खत्म होंगे. यह परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी.
यहां क्लिक करके आप SSC का एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं. https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Final%20Calendar%20for%20the%20year%202025-26..pdf
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.