एजुकेशन
SSC CHT Paper 2 Result 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने CHT पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे नीचे दिए गए लिंक से फटाफट अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...
SSC CHT Paper 2 Result 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (CHT) परीक्षा के पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों के नाम रिजल्ट पीडीएफ में मौजूद हैं, उन्हें CISF में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) के पद के लिए होने वाली फिजिकल एफिसिएंशी टेस्ट या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.
एसएससी ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए PET/PST राउंड के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों की कैटिगरी वाइज लिस्ट भी जारी की है. एसएससी सीएचटी पेपर 1 का रिजल्ट 5 नवंबर को जारी किया गया था. पेपर 2 में कुल 1,722 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है. ये उम्मीदवार अब फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- Success Story: पिता मंदिर के बाहर बेचते हैं मिठाई, बेटी UPSC में नौंवी रैंक लाकर बनी IAS अधिकारी
उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर SSC CHT Paper 2 result के लिंक पर क्लिक करें.
- अपने रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें.
- इसमें अपना नाम और रोल नंबर सर्च करें.
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें.
SSC CHT Paper 2 Result 2026 का डायरेक्ट लिंक
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जल्द ही पास और फेल होने वाले उम्मीदवारों के नंबर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर देगा. PET/PST का टाइम टेबल भी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. एसएससी ने हिंदी ट्रांसलेटर के पेपर 2 की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित की थी, जो पेपर 1 की परीक्षा में क्वॉलिफाई हुए थे. 3,642 कैंडिडेट्स ने पेपर 2 के एग्जाम के लिए क्वॉलिफाई किया था. एसएससी ने साफ किया है कि जो कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन करने के बावजूद PET/PST को पास नहीं कर पाएंगे, उनकी नियुक्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.
पेपर 2 में चयनित उम्मीदवारों को कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा में भाग लेने वाले संबंधित विभागों और संगठनों के निर्धारित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दूसरी भर्ती औपचारिकताओं के लिए आगे बढ़ना होगा. एसएससी हर साल विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी संगठनों में ट्रांसलेटर और लैंग्वेज से जुड़े पोस्ट के लिए कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर की परीक्षा आयोजित करवाता है.
बता दें, हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर में टेक्निकल दिक्कतों की वजह से एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 रद्द की गई है. दोनों ही शिफ्ट के लिए ये परीक्षा कैंसिल की गई है. एसएससी जल्द ही परीक्षा की तारीख को रि-शेड्यूल करेगा और इससे जुड़ा नोटिफिकेशन अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा. इन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.