एजुकेशन
SSC ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है, लोअर डिवीजन क्लर्क से लेकर पोस्टल असिस्टेंट तक के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जानें इस वैकेंसी से जुड़ी सारी डिटेल्स...
SSC CHSL Notification 2025: अगर आप SSC की भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं तो आपके इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. SSC ने ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिससे ग्रुप सी की 3,131 से अधिक वैकेंसी के लिए दरवाजे खुल गए हैं. 23 जून से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है.
इन पदों के लिए 18 से 27 साल की आयु के 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. यह आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सितंबर में इसकी टियर-1 परीक्षा होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दी से रजिस्ट्रेशन करें और अपने सिलेक्शन की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दें.
उम्मीदवार यहां क्लिक करके SSC CHSL 2025 का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके SSC CHSL 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं-
- सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- SSC CHSL 2025 एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.
- आधार, पैन या वोटर आईडी कार्ड की मदद से अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- अपने पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें और स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटिगरी के उम्मीदवार 100 रुपये का एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.
- अपने फॉर्म को एक बार और चेक करें सबमिट करें.
SSC CHSL Exam 2025 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक
करेक्शन विंडो 23 और 24 जुलाई को दो दिनों के लिए खुली रहेगी जिस दौरान उम्मीदवार सबमिट किए गए फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे. ये सुधार सावधानी से किए जाने चाहिए क्योंकि केवल एक बार ही बदलाव की अनुमति होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.