एजुकेशन
SSC CHSL 2025: एसएससी ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल के फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. 3,515 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जानें आगे किन चरणों को पार करके मिलेगा फाइनल सिलेक्शन...
SSC CHSL 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने SSC CHSL 2025 के फर्स्ट राउंड ऑफ टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) का रिजल्ट जारी किया है. सिलेक्शन में आगे की प्रक्रिया यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 3,515 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इन पदों के लिए 13,395 उम्मीदवारों ने अपना ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस 19 जून से 25 जून 2026 के बीच सबमिट किया था.
FRTA को टीयर II एग्जाम के सेक्शन 1 और सेक्शन II में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के साथ-साथ निर्धारित पात्रता शर्तों के आधार पर तैयार किया गया है. जो कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें जरूरी पात्रता जैसे कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट और स्किल या टाइपिंग टेस्ट (अगर लागू हो) को क्वॉलिफाई करना जरूरी है.
एसएससी ने मौजूद वैकेंसी का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए स्लाइडिंग प्रोसेस शुरू किया है. इसमें योग्य उम्मीदवारों को रि-एलोकेशन का एक और मौका मिलेगा. जिन उम्मीदवारों के नाम FRTA लिस्ट में हैं, उन्हें 20 अगस्त से 22 अगस्त के बीच ऑफिशियल एसएससी वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा. इसके बाद स्लाइडिंग प्रोसेस के लिए उन्हें जगह, तारीख और स्लॉट को सिलेक्ट करना होगा.
उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया के लिए निर्धारित किए गए रीजनल ऑफिस में 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 के बीच मौजूद रहना होगा. जो उम्मीदवार इस प्रक्रिया में शामिल होने में नाकाम रहेंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और फाइनल रिजल्ट तैयार करने में उन पर विचार नहीं किया जाएगा.
इस भर्ती प्रक्रिया में लोअर डिविजनल क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, और डेटा एंट्री ऑफिसर के 3131 पदों पर भर्तियां की जानी है. इसकी चयन प्रक्रिया में टीयर 1 एग्जाम, टीयर 2 एग्जाम, स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम (जहां भी लागू हो) शामिल है. एसएससी ने कहा है कि फाइनल आंसर की और चयनित हुए और चयनित नहीं हो पाए, दोनों उम्मीदवारों के मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट पर बाद में अपलोड कर दिए जाएंगे.
आगे की अपडेट्स और FRTA और स्लाइडिंग प्रोसेस से जुड़े निर्देशों के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित अंतराल पर चेक करने की सलाह दी जाती है.
SSC CHSL 2025 FRTA रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक