एजुकेशन
SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 9 जून से शुरू हो गया है. इस साल ग्रुप बी और सी के उम्मीदवारों के लिए 14,582 पद हैं. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक उम्मीदवार 4 जुलाई सुबह 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.
SSC CGL 2025: SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 9 जून से शुरू हो गया है. इस साल ग्रुप बी और सी के उम्मीदवारों के लिए 14,582 पद हैं. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक उम्मीदवार 4 जुलाई सुबह 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.
एसएससी सीजीएल 2025 के लिए कंप्यूटर बेस्ड (सीबीटी) परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच होने वाली है. उम्मीदवार 9 से 11 जुलाई के बीच अपने एप्लीकेशन फॉर्म को एडिट कर सकेंगे.
एसएससी सीजीएल की आवेदन प्रक्रिया दो पार्ट में होगी जिसमें रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन फॉर्म भरना शामिल है. एसएससी वेबसाइट के वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार लॉगइन करके बाकी फॉर्म भर सकेंगे. इसके लिए उम्मीदवार अपना डॉक्यूमेंट अपलोड करेंगे और एप्लीकेशन फीस भरेंगे.महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) कैटिगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.
एसएससी सीजीएल 2025 के लिए आवेदन करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें-
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए 'New User? Register Now' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए डिटेल्स भरें.
स्टेप 4: जनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स का इस्तेमल करके लॉग इन करें.
स्टेप 5: जरूरी पर्सनल, एजुकेशन और कॉन्टैक्ट डिटेल्स एंटर करके एसएससी सीजीएल 2025 का एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
स्टेप 6: अगर जरूरी हो तो अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें.
स्टेप 7: अपने एप्लीकेशन फॉर्म की समीक्षा करें और इसे सबमिट करें.
एसएससी सीजीएल 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. विशिष्ट पद के आधार पर आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के बीच भिन्न होती है.
एसएससी सीजीएल परीक्षा विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए हर साल आयोजित की जाती है. इनमें आयकर अधिकारी, सहायक अनुभाग अधिकारी, कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और लेखाकार जैसे पद शामिल हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.