Advertisement

'मिडिल ईस्ट की स्थिति पर हमारी नजर', खाड़ी देशों में हालात तनावपूर्ण हैं- जयशंकर, हमें भारतीयों की सुरक्षा की चिंता- जयशंकर, PM मोदी ने CCS की बैठक की थी- जयशंकर | भारत चाहता है बातचीत से हल निकले- जयशंकर, 'ईरान में भारतीय एंबेसी ने एडवाइजरी जारी की', ईरान में भारतीय एंबेसी काम कर रही-जयशंकर, संवाद और कूटनीति से हल निकले- जयशंकर, मिडिल ईस्ट देशों के संपर्क में हैं- जयशंकर, हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं- जयशंकर | विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार-रिजिजू, हिम्मत है चर्चा करे विपक्ष- किरेन रिजिजू, 'विपक्ष के बर्ताव से देश का भला नहीं होगा', विपक्ष में चर्चा करने की हिम्मत नहीं- रिजिजू, ऐसी गैर जिम्मेदार पार्टी नहीं देखी- रिजिजू, विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार- रिजिजू, विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं, विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित, लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित | साकेत कोर्ट ने दो हफ्ते की अंतरिम जमानत दी, अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को जमानत | कोलकाता में ममता के धरना स्थल पर हंगामा, PM की रैली के पोस्टर लेकर पहुंचे BJP कार्यकर्ता, TMC की तरफ से FIR दर्ज की जाएगी- ममता | CM रेखा भी PM मोदी से मिलने पहुंचीं, संसद में दोनों की PM से मुलाकात, PM मोदी से मिलने पहुंचे अमित शाह, लोकसभा में PM ऑफिस में बड़ी बैठक

SSC CGL 2024 Tier 1 के मार्क्स जारी, ssc.gov.in पर इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

SSC ने CGL 2024 टियर-1 के मार्क्स जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे इस डायरेक्ट लिंक से अपने नंबर चेक कर सकते हैं...

Latest News
SSC CGL 2024 Tier 1 के मार्क्स जारी, ssc.gov.in पर इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MPPSC FSO 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

SSC CGL 2024 Tier 1: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2024 टियर-1 के मार्क्स जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार 31 दिसंबर तक अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- SBI ने क्लर्क के 13,735 पदों पर निकाली भर्तियां, जानें कैसे होगा सिलेक्शन

SSC ने क्या कहा
एसएससी की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया, 'शॉर्टलिस्ट किए गए और नॉट-शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के मार्क्स आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं.  उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपने रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करके 16.12.2024 (शाम 6:00 बजे) से 31.12.2024 (शाम 6:00 बजे) तक अपने पर्सनल नंबरों को चेक कर सकते हैं.'

यह भी पढ़ें- इन दिनों क्या कर रही हैं UPSC टॉपर IAS सृष्टि देशमुख? जानें अभी कहां हैं पोस्टेड

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार अब देंगे  टियर-2 की परीक्षा
टियर 1 में चुने गए उम्मीदवारों को अब टियर-2 की परीक्षा देनी होगी. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' कैटिगरी में कुल 17,727 पदों को भरना है. एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे गए थे जिन्हें चार खंडों सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी समझ में विभाजित किया गया था. प्रत्येक खंड में 50 अंकों के 25 प्रश्न शामिल थे जिससे कुल परीक्षा 200 अंकों की हो गई. ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक एसएससी सीजीएल टियर 2 की परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपने मार्क्स

एसएससी सीजीएल भारत में सबसे अधिक कॉम्पिटेटिव रिक्रूटमेंट एग्जाम में से एक है जिसमें हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं. यह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement