Advertisement

SRMJEEE 2025 Results: SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने जारी किया SRMJEEE Phase 2 का रिजल्ट, यूं करें चेक

SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने SRMJEEE (SRM जॉइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम) फेज 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जानें कैसे डाउनलोड कर पाएंगे अपना स्कोरकार्ड...

Latest News
SRMJEEE 2025 Results: SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने जारी किया SRMJEEE Phase 2 का रिजल्ट, यूं करें चेक

SSC GD Exam Date 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

SRMJEEE 2025 Results: SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) ने SRMJEEE 2025 फेज 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यह प्रवेश परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट srmist.edu.in से अपने रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

SRMJEEE (SRM जॉइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम) फेज 2 का आयोजन 12 से 17 जून 2025 तक SRMIST परिसरों में कई बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित किया गया था. रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए गए हैं और स्टूडेंट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगइन कर सकते हैं.

SRMJEEE 2025 रैंक कार्ड में क्या-क्या शामिल होगा?

SRMJEEE 2025 फेज 2 रैंक कार्ड में नीचे दिए गए डिटेल्स मौजूद होंगे-
उम्मीदवार का नाम
एप्लीकेशन नंबर
रोल नंबर
रैंक ऑब्टेन्ड
मार्क्स ऑब्टेन्ड
उम्मीदवार का फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर
डाक पता और कॉन्टेक्ट डिटेल्स

सभी डिटेल्स को चेक करना जरूरी है. किसी भी गड़बड़ी की स्थिति पर स्टूडेंट्स  को तुरंत सुधार के लिए SRMIST अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.

SRMJEEE 2025 Phase 2 Result कैसे चेक करें?

उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने और रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट srmist.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर SRMJEEE Result 2025 Phase 2 के लिंक पर क्लिक करें. 
स्टेप 3: अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5: आपका रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 6: भविष्य में इस्तेमाल के लिए रैंक कार्ड डाउनलोड करें और सहेजें.

रैंक कार्ड की एक प्रति उम्मीदवार की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रैंक कार्ड को सुरक्षित रखें क्योंकि काउंसलिंग के दौरान इसकी जरूरत होगी.

SRMJEEE  2025 Phase 2 के लिए काउंसलिंग डिटेल्स

SRMJEEE 2025 फेज 2 परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स बीटेक एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं. फेज 2 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस-फिलिंग विंडो 25 से 26 जून 2025 तक खुली रहेगी. काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रोग्राम प्रिफरेंस को भरना, सीट अलॉटमेंट, ट्यूशन फीस पेमेंट शामिल होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement