एजुकेशन
SPPU Result 2025: सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी ने अप्रैल 2025 परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिया है, ऑफिशियल वेबसाइट unipune.ac.in पर इस डायरेक्ट लिंक से आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...
SPPU Result 2025: सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) ने अप्रैल 2025 परीक्षाओं के लिए बैचलर ऑफ एजुकेशन (जनरल) का रिजल्ट जारी कर दिया है. एसपीपीयू ने दो प्रमुख कोर्स बैचलर ऑफ एजुकेशन (जनरल) और फर्स्ट ईयर बैचलर ऑफ एजुकेशन (जनरल) के परिणाम जारी कर दिए हैं. बीएड के साथ एसपीपीयू ने बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमएससी, एमफार्मा और बाकी कई कोर्स के नतीजे जारी किए गए.
जिन स्टूडेंट्स ने अप्रैल में होने वाली सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट unipune.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
1. ऑफिशियल वेबसाइट unipune.ac.in पर जाएं.
2. अपना कोर्स और परीक्षा चुनें.
3. अपना सीट नंबर और माता का नाम डालकर लॉगिन करें.
4. Show Result पर क्लिक करें.
5. आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
यहां क्लिक कर चेक करें SPPU Result 2025
बीएससी, बीए और बीकॉम कोर्स के रिचेकिंग के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को अपनी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे. स्टूडेंट्स दूसरे कोर्स के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.