एजुकेशन
NCVT ने देशभर के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में इनरोल होने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए NCVT MIS ITI Admit Card 2025 जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट...
Skill India ITI Hall Ticket 2025: नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग NCVT ने देशभर के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में इनरोल होने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए NCVT MIS ITI Admit Card 2025 जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार अब कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल NCVT MIS पोर्टल (ncvtmis.gov.in) या स्किल इंडिया डिजिटल हब (skillindiadigital.gov.in) से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
आईटीआई की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जुलाई से 25 जुलाई 2025 तक निर्धारित हैं. इसके बाद 28 जुलाई से 17 अगस्त 2025 तक सीबीटी परीक्षाएं होंगी. छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर अपने एडमिट कार्ड ले जाने होंगे क्योंकि बिना इसके उन्हें एंट्री करने की इजाजत नहीं होगी.
अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
1. ऑफिशियल वेबसाइट ncvtmis.gov.in पर जाएं.
2. Admit Card या Trainee Login सेक्शन पर क्लिक करें.
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / पीआरएन और जन्म तिथि दर्ज करें.
4. अपने डिटेल्स जमा करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.
5. परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
यहां क्लिक करके डाउनलड करें NCVT MIS ITI Admit Card 2025
एनसीवीटी आईटीआई का रिजल्ट 25 अगस्त 2025 को जारी होगा. इसे स्टूडेंट्स एनसीवीटी एमआईएस या स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल पर जाकर चेक कर पाएंगे. सफल उम्मीदवारों को उनके प्रमाणपत्र डिजिटल रूप से प्राप्त होंगे जिन्हें उनके लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकेगा.
किसी भी तरह की तकनीकी सहायता या परीक्षा संबंधी प्रश्नों के लिए स्टूडेंट्स अपने संबंधित आईटीआई केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक एनसीवीटी एमआईएस सहायता अनुभाग पर जा सकते हैं.