Advertisement

सिक्योरिटी गार्ड की बेटी ने क्रैक की UPSC, हिंदी मीडियम स्कूल से की थी पढ़ाई, जानें रैंक

अगर आपको भी लगता है कि हिंदी मीडियम से पढ़ाई करके आप यूपीएससी पास नहीं कर सकते तो आज हम आपको ऐसी लड़की की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया. जानें सिक्योरिटी गार्ड की बेटी की सफलता की कहानी...

Latest News
सिक्योरिटी गार्ड की बेटी ने क्रैक की UPSC, हिंदी मीडियम स्कूल से की थी पढ़ाई, जानें रैंक

Ankita Kanti UPSC

Add DNA as a Preferred Source

जहां हिंदी मीडियम उम्मीदवारों की यूपीएससी में सफलता अधिकतर न के बराबर होती है, वहीं उत्तराखंड की बेटी सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर बनकर उभरी हैं. सिक्योरिटी गार्ड की बेटी ने विपरीत परिस्थितियों को खुद पर हावी नहीं होने दिया. अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा में बढ़िया रैंक के साथ सफलता हासिल की है.

यह भी पढ़ें- चंबल के कुख्यात डाकू के पोते ने क्रैक की UPSC, Philips की 88 लाख की जॉब ठुकराकर अब बनेंगे अधिकारी, जानें रैंक

सिक्योरिटी गार्ड हैं अंकिता के पिता

उत्तराखंड के चमोली जिले के निकट एक छोटे से गांव चिरखुन की रहने वाली अंकिता कांति एक साधारण मध्यम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता देवेश्वर कांति एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं जिनका काम बैंकों में नकदी पहुंचाना है. वहीं उनकी मां उषा कांति एक गृहिणी हैं.

बोर्ड एग्जाम्स में भी लाई थीं बढ़िया मार्क्स

अंकिता कांति ने बचपन से ही मेधावी रही हैं और उन्होंने  संजय पब्लिक स्कूल और दून मॉडर्न स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. अंकिता ने अपनी कक्षा 10वीं की परीक्षा में 92.40% मार्क्स हासिल किया और 12वीं क्लास में 96.4% मार्क्स हासिल करके पूरे उत्तराखंड में चौथे टॉपर के रूप में उभरीं. स्कूली शिक्षा के पूरी करने के बाद अंकिता कांति ने डीबीएस कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की और उसके बाद डीएवी कॉलेज से एमएससी (फिजिक्स) की डिग्री हासिल की.

यह भी पढ़ें- किस स्कूल में पढ़ती हैं महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस की बेटी? 10वीं की मार्कशीट वायरल

सेल्फ स्टडी के दम पर क्रैक की यूपीएससी

सीमित संसाधनों से जूझते हुए अंकिता ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही यूपीएससी सीएसई की तैयारी शुरू कर दी और कोचिंग इंस्टीट्यूट जॉइन करने की जगह सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया. उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने आखिरकार तब रंग दिखाया जब वह यूपीएससी में हिंदी मीडियम उम्मीदवारों के बीच वह टॉपर बनकर उभरीं और यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 137वीं रैंक हासिल की.

यह भी पढ़ें- दादा चाहते थे पोती बने डॉक्टर, 8 घंटे पढ़ाई कर विजयलक्ष्मी ने NEET में किया टॉप, जानें सक्सेस स्टोरी

अंकिता की यूपीएससी की सफलता से उत्तराखंड के देहरादून में रहने वाले उनके परिवार खुशी से फूले समाते नहीं थक रहे हैं. अंकिता की छोटी बहन अंजलि को भी बैंक में नौकरी मिल गई है. वहीं उनकी सबसे छोटी बहन अनुष्का अपनी बड़ी बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए यूपीएससी और दूसरे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement