Advertisement

SBI SCO Recruitment 2024: SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की बंपर भर्तियां, यहां जानें योग्यता-चयन से जुड़े सारे डिटेल्स

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की बंपर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं, जानें डिटेल्स

Latest News
SBI SCO Recruitment 2024: SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की बंपर भर्तियां, यहां जानें योग्यता-चयन से जुड़े सारे डिटेल्स

SBI Clerk Mains Result

Add DNA as a Preferred Source

SBI SCO Recruitment 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत 1497 पदों को भरा जाना है. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्तूबर 2024 है.

यह भी पढ़ें- इंडियन आर्मी जॉइन कर देशसेवा का मौका,  जानें सारे डिटेल्स

पदों का विवरण-
उप प्रबंधक (सिस्टम) – परियोजना प्रबंधन और वितरण: 187 पद
उप प्रबंधक (सिस्टम) – इंफ्रा सपोर्ट एंड क्लाउड ऑपरेशन्स: 412 पद
उप प्रबंधक (सिस्टम) – नेटवर्किंग संचालन: 80 पद
उप प्रबंधक (सिस्टम) – आईटी आर्किटेक्ट: 27 पद
उप प्रबंधक (सिस्टम) – सूचना सुरक्षा: 7 पद
सहायक प्रबंधक (सिस्टम): 784 पद

यह भी पढ़ें- रेलवे कर रहा बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

कौन कर सकता है आवेदन
एसबीआई की इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक, एमटेक/एमएससी या एमसीए समकक्ष डिग्री 50 फीसदी नंबरों के साथ पास  होना जरूरी है. 

कितना देना होगा आवेदन शुल्क-
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी कैटिगरी के उम्मीदवार को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. इसके अलावा एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement