Advertisement

SBI PO Notification 2025: एसबीआई ने निकाली पीओ के लिए बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स फटाफट करें अप्लाई

SBI PO 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कैसे भरें फॉर्म...

Latest News
SBI PO  Notification 2025: एसबीआई ने निकाली पीओ के लिए बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स फटाफट करें अप्लाई

SBI Clerk Mains Result 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

SBI PO 2025 Notification: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI PO 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद के लिए 541 वैकेंसी की घोषणा की गई है. 21 से 30 साल की उम्र के ग्रेजुएट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह नोटिफिकेशन 24 जून 2025 को जारी की गई है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल SBI वेबसाइट sbi.co.in पर लाइव है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2025 है.

SBI PO 2025 नोटिफिकेशन

एसबीआई पीओ भर्ती अभियान का उद्देश्य भारत में एसबीआई के विभिन्न ब्रांचों में पीओ पदों को भरना है. इसके डिटेल्ड नोटिफिकेशन में कैटिगरी वाइज डिटेल्स, सैलरी, पात्रता आवश्यकताएं, पाठ्यक्रम, चयन प्रक्रिया और एप्लीकेशन फीस जैसी डिटेल्स शामिल होंगे.

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा: ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक 21 से 30 साल के बीच आयु होनी चाहिए.

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन 2025 पीडीएफ पढ़ने की सलाह दी जाती है. नोटिफिकेशन का ऑफिशियल पीडीएफ एसबीआई वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए मौजूद है. 

SBI PO 2025 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

SBI PO 2025 के लिए अप्लाई कैसे करें?

- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर Career सेक्शन पर क्लिक करें.
- Latest Vacancy पर जाएं और एसबीआई पीओ 2025 भर्ती के लिंक को सिलेक्ट करें.
- Apply Online पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल्स एंटर करके अपना रजिस्ट्रेशन करें. 
- एक बार रजिस्टर्ड होने के बाद अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉगइन करें. 
- अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- अपना फॉर्म सबमिट करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें. 

आखिरी समय की दिक्कतों से बचने के लिए अपना एप्लीकेशन समय सीमा से पहले पूरा करें. एसबीआई पीओ के पीडीएफ डाउनलोड लिंक और दूसरे अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से ऑफिशियल एसबीआई करियर पेज को विजिट करना चाहिए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement