एजुकेशन
अगर आपने अब तक एसबीआई के पीओ पदों के लिए आवेदन नहीं किया तो जल्दी कीजिए. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 14 जुलाई 2025 को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद कर देगा, जानें डिटेल्स...
SBI PO 2025: अगर आपने अब तक एसबीआई के पीओ पदों के लिए आवेदन नहीं किया तो जल्दी कीजिए. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 14 जुलाई 2025 को प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद कर देगा. जो उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर फटाफट आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उन्होंने एप्लीकेशन फॉर्म के हर खाने में सही डिटेल्स भरे हों. ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन की समय सीमा खत्म होने के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई परिवर्तन/सुधार/संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस संबंध में किसी भी रूप में जैसे डाक, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से प्राप्त अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें तुरंत अस्वीकार कर दिया जाएगा.
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. जो उम्मीदवार अपने स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी इस शर्त पर आवेदन कर सकते हैं कि इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने पर उन्हें 30.09.2025 तक या उससे पहले ग्रेजुएशन की परीक्षा पास करने का सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा.
अभ्यर्थी की आयु सीमा 1 अप्रैल 2025 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए यानी अभ्यर्थी का जन्म 01.04.2004 के बाद और 02.04.1995 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए.
प्रोबेशनरी ऑफिसर्स के पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
2. होम पेज पर उपलब्ध Current Openings पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को होम पेज पर उपलब्ध एसबीआई पीओ डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा.
4. अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और फिर आवेदन पत्र भरें.
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें.
6. अपने कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.
एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक
अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹ 750/- है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 'शून्य' है. एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी दूसरी परीक्षा या चयन के लिए आरक्षित रखा जा सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.