एजुकेशन
SBI ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर भर्ती न होने और इस्तीफों के कारण खाली पदों को भरने के लिए पहली वेटिंग लिस्ट जारी की गई है. जानें सारी डिटेल्स...
SBI Clerk Waiting List 2025: SBI ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर भर्ती न होने और इस्तीफों के कारण खाली पदों को भरने के लिए पहली वेटिंग लिस्ट जारी की गई है. वेटिंग लिस्ट में शामिल उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर अपना क्वॉलिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं. यह सिलेक्शन प्रोविजनल है और उम्मीदवारों के उम्मीदवारों के लोकल लैंग्वेज प्रोफिसिएंशी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को पूरा करने पर निर्भर है.
- एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर Career Section में जाएं.
- Recruitment Results टैब पर क्लिक करें.
- Waiting List of Provisionally Selected Candidates के लिए लिंक का चयन करें.
- चयनित उम्मीदवारों के नाम वाली पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुलेगी, इसे चेक करें.
- इसे अपने पास डाउनलोड करके सेव कर लें.
SBI Clerk Waiting List 2025 चेक करने के लिए सीधा लिंक यहां है https://sbi.co.in/documents/77530/52947104/Junior+Associates-SPLDRIVE-2024-25-WL1-15+FORMAT.pdf/b66d2d44-d5b8-f4d7-b335-c7a5c668891f?t=1755068064563
जूनियर एसोसिएट्स के साथ-साथ एसबीआई ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह और कारगिल घाटी को कवर करने वाले अपने विशेष भर्ती अभियान के लिए भी वेटिंग लिस्ट जारी की है जिसमें 13 उम्मीदवारों को चुना गया है. इससे पहले 11 जून को एसबीआई ने 14,191 वैकेंसी के लिए क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया था.
यह वेटिंग लिस्ट एसबीआई को उन उम्मीदवारों की वजह से जारी करनी पड़ी जो या तो पदभार ग्रहण करने के लिए उपस्थित नहीं हुए या उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.