एजुकेशन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर असोसिएट्स के पद के लिए 6,589 वैकेंसी का ऐलान करते हुए एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन 2025 जारी कर दिया है. जानें डिटेल्स...
SBI Clerk Notification 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर असोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पद के लिए 6,589 वैकेंसी का ऐलान किया था. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज यानी 26 अगस्त है. अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो फटाफट ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू हुई थी और इसमें उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
SBI क्लर्क भर्ती 2025 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. ग्रेजुएट फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें कट-ऑफ तारीख तक अपने ग्रेजुएट होने का प्रमाण देना होगा.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 5 अगस्त 2025
ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in
कुल पद- 6,589
पद का नाम- जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स)
आवेदन की तारीख- 6 अगस्त से 26 अगस्त 2025
पात्रता- किसी भी विषय में स्नातक (31.12.2025 तक)
आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष (01.04.2025 तक)
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹750 और एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.
₹24,050 बेसिक पे + अलाउंस (₹46,000/महीने तक)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.