एजुकेशन
SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) सहित लद्दाख यूटी का एसबीआई क्लर्क का रिजल्ट जारी कर चुका है, जानें बाकी रीजन्स के नतीजे कब जारी होंगे...
SBI Mains Clerk Result 2025: लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) सहित लद्दाख यूटी के बाद अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही बाकी क्षेत्रों के लिए एसबीआई क्लर्क मेन्स के नतीजे जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) सहित लद्दाख यूटी के उम्मीदवारों के लिए एसबीआई पहले ही रिजल्ट जारी कर चुका है. जो कैंडिडेट्स इसमें सफल हुए हैं, उन्हें अब लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट में शामिल होना होगा.
एसबीआई इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 13,732 से अधिक जूनियर एसोसिएट पदों पर भर्तियां कर रहा है. इनमें से 5,870 अनारक्षित वर्ग, 3,001 ओबीसी कैटिगरी, 2,118 पद एससी कैटिगरी, 1,385 पद एसटी और 1,361 पद ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए है.
एसबीआई मेन्स क्लर्क का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं.
- अब यहां Recruitment Results के सेक्शन में जाएं, अब यहां संबंधित पद, विभाग और साल को सिलेक्ट करें.
- अब यहां Search बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपका SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
फाइनल सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को लैंग्वेज प्रोफिसिएंसी टेस्ट पास करना होगा. SBI ने अभी तक बाकी क्षेत्रों के लिए परिणाम जारी करने की सही तारीख की पुष्टि नहीं की है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.