Advertisement

SBI Clerk Mains Result 2025: SBI की वेबसाइट पर जल्द ही जारी होगा SBI क्लर्क मेन्स का रिजल्ट, ऐसे देखें अपना स्कोर कार्ड

SBI Clerk Mains Result 2025: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं का इंतज़ार खत्म हो सकता है. खबर है कि SBI जल्द ही एसबीआई क्लर्क मेन्स का रिजल्ट जारी कर सकता है.

SBI Clerk Mains Result 2025: SBI की वेबसाइट पर जल्द ही जारी होगा  SBI क्लर्क मेन्स का रिजल्ट, ऐसे देखें अपना स्कोर कार्ड
Add DNA as a Preferred Source

SBI Clerk Mains Result 2025 in Hindi: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही एसबीआई क्लर्क के नतीजे जारी कर सकता है. खबर है कि SBI ने नतीजे जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है. नतीजे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देखे जा सकेंगे. बता दें कि SBI Clerk Mains की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की गई थी.

How to check SBI Clerk Mains Result?

- अपना SBI Clerk Mains Result चेक करने के लिए आपको SBI की आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in पर जाना होगा. 
- वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाएं. स्क्रीन में टॉप राइट पर करियर का ऑप्शन मिल जाएगा.
- यहां पर आपको अलग-अलग ऑप्शन दिखेंगे. इसमें Recruitment Results पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपको SBI Clerk Mains Result 2025 का ऑप्शन दिख जाएगा. 
- यहां आपको अपनी कैंडिडेट लॉगइन डिटेल्स डालनी होंगी. इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपको डालना होगा.
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा.

SBI ने क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 के तहत 14,191 पदों पर वेकेंसी निकाली है. पहला एग्जाम प्रीलिम्स हुआ था. प्रीलिम्स में चुने गए कैंडिडेट्स 10 अप्रैल को हुए मेन्स एग्जाम में शामिल हुए थे. मेन्स का रिजल्ट आने के बाद जो कैंडिडेट चुने जाएंगे वो लैंग्वेज टेस्ट से गुज़रेंगे. उसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स की देशभर के स्टेट बैंक्स में भर्ती होगी. 

SBI अब कभी भी मेन्स के नतीजे निकाल सकता है. अगर आप इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो SBI की वेबसाइट रेगुलर चेक करते रहें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement