Advertisement

SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर यूं करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई ने क्लर्क मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं, sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...

Latest News
SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर यूं करें चेक

SSC GD Result 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

SBI Clerk Mains Result 2025: SBI ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों की भर्ती के लिए हुई SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देशभर में कुल 13,735 पदों को भरा जाना है. 

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा अप्रैल में आयोजित की गई थी और जो कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें जल्द ही  बैंक के शेड्यूल के आधार पर आगे के सिलेक्शन स्टेप्स और जॉइनिंग औपचारिकताओं के लिए बुलाया जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पीडीएफ डाउनलोड करें और जल्द से जल्द अपनी योग्यता की स्थिति को चेक कर लें. 

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के बारे में

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 10 और 12 अप्रैल 2025 को देशभर के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इसमें कुल 200 अंकों के 190 सवाल शामिल थे. परीक्षा में उम्मीदवारों का फाइनेंस अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी, कंप्यूटर एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे गए थे. इतना ही नहीं इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी थी, जहां हर गलत जवाब के लिए निर्धारित अंकों का 1/4 भाग काट लिया जाता था. पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए फाइनल लिस्ट अब उम्मीदवारों के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में चेक और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. 

SBI Clerk Mains Result 2025 कैसे चेक करें और डाउनलोड करें

- अपना SBI Clerk Mains Result चेक करने के लिए आपको SBI की आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in पर जाना होगा. 
- वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाएं. स्क्रीन में टॉप राइट पर करियर का ऑप्शन मिल जाएगा.
- यहां पर आपको अलग-अलग ऑप्शन दिखेंगे. इसमें Recruitment Results पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपको SBI Clerk Mains Result 2025 का ऑप्शन दिख जाएगा. 
- यहां आपको अपनी कैंडिडेट लॉगइन डिटेल्स डालनी होंगी. इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपको डालना होगा.
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा.

यहां क्लिक करके आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement